दो साल बैन के बाद फेसबुक-इंस्टाग्राम पर फिर से लौटेंगे डोनाल्ड ट्रंप, मेटा ने की घोषणा

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अपनी प्रतिक्रियाएं देते नजर आएंगे। मेटा ने उनके अकाउंट को दोबारा बहाल करने की घोषणा कर दी है, मेटा ने कहा कि आने वाले कुछ हफ्तों में ट्रंप का फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट को बहाल कर दिया जाएगा।

छह जनवरी को कैपिटल हिल दंगे के बाद मेटा ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अकाउंट पर रोक लगा दी थी। मीडिया खबरों के मुताबिक, सोशल मीडिया कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि विवादित पोस्ट न हो इसके लिए उसने नए नियम बनाए हैं। ट्रंप ने कहा है कि फेसबुक और इंस्टाग्राम राजनीतिक पहुंच और फंड रेज करने का प्रमुख साधन है।

इससे पहले खबरें आई थीं कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर वापस आना चाहते हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने बताया था कि हमारी मेटा के साथ बातचीत हो रही है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि जितनी हमें उनकी जरूरत है, उससे ज्यादा उन्हें हमारी जरूरत है। गौरतलब है कि मेटा इसी महीने डोनाल्ड ट्रंप को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वापस लेने के संबंध में फैसला ले सकता है।

दो साल पहले फेसबुक ने डोनाल्ड ट्रंप को बैन कर दिया था
अमेरिका की संसद पर 6 जनवरी 2021 को हुए हमले के बाद फेसबुक ने डोनाल्ड ट्रंप को बैन कर दिया था। दरअसल डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पोस्ट में दावा किया था कि 2020 के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान बड़े पैमाने पर मतदान में धांधली हुई। इसके बाद ही फेसबुक ने हिंसा भड़काने के आरोप में डोनाल्ड ट्रंप के अकाउंट को बैन कर दिया था। ट्विटर ने भी डोनाल्ड ट्रंप पर प्रतिबंध लगा दिया था। हालांकि एलन मस्क के ट्विटर का अधिग्रहण करने के बाद डोनाल्ड ट्रंप के अकाउंट को फिर से शुरू कर दिया गया था। हालांकि ट्रंप ने अभी तक कोई ट्वीट नहीं किया है और वह ट्विटर के बजाय अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर रहे हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!