सीएम शिवराज ने कहा, चित्रकूट में वनवासी श्रीराम लोक और मैहर में बनेगा कारिडोर

सतना ।   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को बीटीआइ मैदान में आयोजित सतना गौरव दिवस में कहा कि चित्रकूट में भगवान श्रीराम ने 11 साल 11 महीने और 11 दिन बिताए थे। चित्रकूट धाम में वनवासी भगवान श्रीराम की कथाएं चित्रित करते हुए भव्य लोक बनाया जाएगा। इसके साथ ही मैहर के मां शारदा देवी मंदिर में भी कारिडोर का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि मैहर में देश-दुनिया से लोग दर्शन के लिए आते हैं। सतना जिले में गैवीनाथ मंदिर और मां कालका के प्रसिद्ध मंदिर भी हैं। शिवराज ने 400 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास कर कहा कि सतना के विकास में कोई कोर कसर नहीं रहने दूंगा।

एक साल में इंदौर को टक्कर देने लगेगा सतना

मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में इंदौर में आयोजित इंवेस्टर्स मीट में 15 लाख करोड़ के निवेश के प्रस्ताव मिले हैं। इनमें दो लाख 88 हजार करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्ताव विंध्य क्षेत्र के हैं। इनसे सतना के विकास को गति मिलेगी। सब मिलकर प्रयास करेंगे तो सतना एक साल में इंदौर को टक्कर देने लगेगा। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश के विकास के लिए सरकार के साथ समाज को भी योगदान देना होगा।

समरसता भोज में हुए शामिल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समरसता भोज में बघेली व्यंजनों का स्वाद लिया। उन्होंने कढ़ी, ज्वार की कचौरी तथा अन्य देसी व्यंजनों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ जमीन पर बैठकर भोजन किया। उन्होंने बालिकाओं को अपने हाथों से खाना खिलाया और उनके हाथ से भी निवाला खाया। समरसता भोज में करीब पांच हजार लोग शामिल हुए।

  • सम्बंधित खबरे

    लापरवाही पड़ी महंगी: डिप्टी एसएस समेत 5 रेलकर्मी निलंबित, जानिए क्या है पूरा मामला

    मैहर. रेल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है. मुंबई-हावड़ा रेल खंड स्थित मैहर रेलवे स्टेशन में रेल परिचालन में हुई गंभीर चूक के बाद डिप्टी एसएस समेत 5 रेलकर्मियों…

    बाराती बनकर पहुंचे IT अफसर: सतना में कारोबारियों के 5 ठिकानों पर पड़ा छापा, कार्रवाई से मचा हड़कंप

     मध्य प्रदेश के सतना में आयकर विभाग ने एक साथ 5 बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की है, खास बात यह है कि इनकम टैक्स की टीम यहां बाराती…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!