इंदौर मे दो हजार से ज्यादा नए सीए सदस्यों को दी गई उपाधि

इंदौर : सीए इंस्टीट्यूट के कन्वोकेशन में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने वर्चुअली संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 19वीं सदी यूरोप की थी जिसमे इंग्लैंड ने कमान सँभाली थी। अब 21वीं सदी एशिया की होगी और भारत के साथ चाइना, क्रोशिया, जापान के बीच में से समय यह तय करेगा कि इसकी कमान कौन सा देश संभालेगा। जब हम वैश्विक स्तर पर बात करते हैं तो सामाजिक,राजनीतिक एवं आर्थिक अलग अलग मापदंड से यह तय होता है कि कौन सा देश प्रतिनिधित्व करेगा।हम भारत की बात करें तो राजनीतिक एवं सामाजिक स्तर पर हमारी उपस्थिति अन्य देशों की तुलना में कहीं आगे है।आर्थिक स्तर पर देश को आगे बढ़ाने के लिए देश के सीए को बड़ी भूमिका निभानी होगी।

सेंट्रल कौंसिल मेम्बर सीए केमिशा सोनी ने कहा कि वर्तमान में देश में सीए करने वाली 48% स्टूडेंट्स लड़कियाँ है पास होने वाले सीए में भी पचास प्रतिशत फ़ीमेल है एवं किसी भी देश का विकास तब कोई नहीं रोक सकता है।जब वहाँ की महिलायें उच्च शिक्षित होती है।

इंदौर ब्रांच के चेयरमैन सीए आनंद जैन ने कहा कि इस वर्ष इंदौर मे यह तीसरा कन्वोकेशन कार्यक्रम हुआ। करोना के कारण बहुत से सीए सदस्यों को डिग्री नहीं मिल पायी थी। इंदौर में हुए कार्यक्रम में जिसमें 201 महिला सीए और 267 पुरुष सीए ने डिग्री ली। सात राज्यों मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के नए सदस्य सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का संचालन इंदौर ब्रांच के सचिव सीए रजत धानुका ने किया और आभार अतिशय खासगीवाला ने माना।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!