गणतंत्र दिवस (Republic Day) के खास मौके पर वोडाफोन आइडिया ने अपने ग्राहकों के लिए शानदार ऑफर का एलान किया है। Vi ने कहा है कि Republic Day Offer के तहत ग्राहकों को 5 जीबी तक फ्री डाटा दिया जाएगा। यह ऑफर सिर्फ प्री-पेड ग्राहकों के लिए है। Vi के बयान के मुताबिक इस ऑफर के लिए आपको 299 रुपये या इससे अधिक वाला रिचार्ज कराना होगा।
दूसरी शर्त यह है कि यह रिचार्ज आपको Vi एप के जरिए कराना होगा। वहीं यदि आप 199 रुपये लेकर 299 रुपये तक का कोई रिचार्ज कराते हैं तो आपको 2 जीबी एक्स्ट्रा डाटा फ्री मे मिलेगा। एक्स्ट्रा डाटा की वैधता 28 दिनों की होगी। Vi का यह Republic Day Offer सात फरवरी 2023 तक है।
वोडाफोन आइडिया के 299 रुपये वाले प्लान के फायदे
इस प्लान में हर रोज 1.5 GB डाटा मिलता है। इसके अलावा सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ हर रोज 100 SMS मिलते हैं। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इस प्लान के साथ डाटा रोलओवर की भी सुविधा है यानी सोमवार से शुक्रवार तक के बचे हुए डाटा का इस्तेमाल शनिवार और रविवार को किया जा सकेगा। इस प्लान के साथ 5 जीबी एक्स्ट्रा डाटा भी मिल रहा है।







