टी20 के बाद वनडे में भी नंबर वन टीम बन सकती है भारतीय टीम

भारतीय टीम टी20 के बाद वनडे में भी नंबर एक टीम बनने की कगार पर है। टीम इंडिया वनडे में शीर्ष स्थान हासिल करने से सिर्फ एक कदम दूर है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला इंदौर में होना है। यह मैच जीतने पर भारत वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर आ जाएगा। भारत पहले ही इस सीरीज के दो मैच जीत चुका है। तीसरा मैच जीतने पर भारतीय टीम वनडे सीरीज 3-0 से अपने नाम करेगी और आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष पर आ जाएगी।

इस सीरीज के दूसरे मैच में भारतीय टीम ने आठ विकेट से शानदार जीत हासिल की थी। भारत की इस जीत से इंग्लैंड को फायदा हुआ और फिलहाल इंग्लैंड की टीम आईसीसी रैंकिंग में पहले स्थान पर आ गई है। हालांकि, भारत के इंदौर में जीतने पर इंग्लैंड को फिर से शीर्ष स्थान गंवाना पड़ सकता है। न्यूजीलैंड की टीम भारत में वनडे सीरीज हारने के साथ वनडे रैंकिंग का ताज गंवा चुकी है।

पहले मैच में भारत को मिली थी रोमांचक जीत
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज के पहले मैच में शुभमन गिल ने शानदार दोहरा शतक लगाया था। उनके 208 रन की बदौललत भारत ने 349 रन बनाए थे। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब थी, लेकिन माइकल ब्रेसवेल के शतक के चलते न्यूजीलैंड की टीम मैच में लौट आई। सैंटनर ने उनका साथ निभाया और आखिरी ओवर तक कीवी टीम मैच में बनी हुई थी। हालांकि, आखिरी ओवर में ब्रेसवेल आउट हो गए और भारत ने मैच 12 रन से जीता।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!