ग्लोबल मार्केट में गिरावट से बाजार फिसला, सेंसेक्स 125 अंक टूटा, निफ्टी 18100 के नीचे

वैश्विक बाजार में मंदी के बढ़ रहे खतरे का असर गुरुवार की सुबह घरेलू बाजार पर भी दिखा। वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स 125 अंकों की गिरावट के साथ 60920.20 अंकों पर ओपन हुआ। वहीं दूसरी ओर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स 45 अंकों की कमजोरी के साथ 18119 के स्तर पर खुला। बैंक निफ्टी गुरुवार को 41 अंक फिसलकर 42416 अंकों पर खुला। फिलहाल शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 200 से अधिक अंकों की गिरावट दिख रही है। निफ्टी भी 18100 के लेवल के नीचे कारोबार कर रहा है। शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे गिरकर 81.45 के लेवल पर पहुंच गया।

सेंसेक्स के ज्यादातर शेयर गुरुवार को लाल निशान पर कारोबार करते दिख
सेंसेक्स और निफ्टी में गुरुवार को बिकवाली का दबाव दिख रहा है। इस दौरान एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, एशियन पेंट्स और सन फार्मा जैसी कंपनियों के शेयरों में मजबूती दिख रही है। वहीं दूसरी ओर कोटक महिंद्रा, अल्ट्राटेक, भारती एयरटेल, नेस्ले इंडिया और कोटक बैंक के शेयरों में गिरावट नजर आ रही है।
अदाणी ग्रुप के एफपीओ पर खुदरा निवेशकों को 10-15 प्रतिशत तक का मिलेगा डिस्काउंट
अदाणी समूह की फ्लैगशिप कंपनी अदाणी इंटरप्राइजेज का एफपीओ (फॉलो ऑन पब्लिक ऑफरिंग) 27 जनवरी को खुलेगा। निवेशक 31 जनवरी तक इस एफपीओ में निवेश के लिए आवेदन कर सकेंगे। बता दें कि अदाणी इंटरप्राइजेज एफपीओ भारतीय शेयर बाजार का अब तक का सबसे बड़ा एफपीओ होगा। इस एफपीओ के जरिए कंपनी 20 हजार करोड़ रुपये का निवेश हासिल करना चाहती है। कंपनी ने रिटेल निवेशकों को 10-15% के डिस्काउंट पर शेयर्स जारी करने का ऑफर दिया है। कंपनी ने बुधवार को अपनी एक्सचेंज फाइलिंग के दौरान बताया है कि उसने अपने एफपीओ के लिए 3112 रुपये से 3276 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!