PoK में 3 दिन के भीतर दूसरी बार भूकंप के झटके, रिक्‍टर पैमाने पर तीव्रता 4.8

नई दिल्‍ली : बीते मंगलवार को पाकिस्‍तान अधिकृत कश्‍मीर (PoK) और कश्‍मीर (Kashmir) के कुछ हिस्‍सों में आए भूकंप के बाद गुरुवार को भी पीओके और जम्‍मू-कश्‍मीर के सीमावर्ती इलाकों में भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए. मौसम विभाग के अनुसार, भूकंप दोपहर 12.31 बजे आया, जिसकी तीव्रता रिक्‍टर पैमाने 4.8 मापी गई. मौसम विभाग ने कहा है कि भूकंप का केंद्र पाकिस्‍तान-भारत (जम्‍मू-कश्‍मीर) बॉर्डर पर रहा. हालांकि इस भूकंप में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
उल्‍लेखनीय है कि बीते 24 सितंबर को पीओके में आए 5.8 की तीव्रता के भूकंप में मरने वालों की संख्या 37 हो गई है, वहीं घायलों की संख्या 500 पहुंच गई है. यह जानकारी अधिकारियों ने दी. मंगलवार को आया भूकंप इतना मजबूत था कि इसे भारत की राजधानी नई दिल्ली सहित भारत के उत्तरी हिस्सों में भी महसूस किया गया था.

ये झटके 8-10 सेकेंड तक महसूस किए गए थे, लेकिन इस्लामाबाद, पेशावर, रावलपिंडी और लाहौर के प्रमुख शहरों सहित पूरे पाकिस्तान में इसके जोरदार झटके महसूस किए गए. भूकंप का केंद्र पंजाब प्रांत के झेलम से लगभग 20 किलोमीटर उत्तर में मीरपुर शहर के पास था.
मीरपुर के जिला प्रशासन ने बुधवार को पुष्टि की कि 459 घायलों में से 160 की हालत गंभीर है. राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के अनुसार, 24 पीड़ित सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र मीरपुर जिले के थे.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!