अग्निपथ योजना मील का पत्थर साबित होगी: पीएम मोदी

नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि अग्निपथ योजना मील का पत्थर साबित होगी। प्रधानमंत्री ने तीनों सेनाओं में भर्ती की अल्पकालिक योजना अग्निपथ के पहले बैच के अग्निवीरों से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संवाद के दौरान यह बात कही।

उन्होंने अग्निवीरों को बधाई दी और कहा कि “यह परिवर्तनकारी नीति हमारे सशस्त्र बलों को मजबूत करने और उन्हें भविष्य में आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार करने में एक गेम चेंजर होगी।”

प्रधानमंत्री ने पुष्टि की है कि युवा अग्निवीर सशस्त्र बलों को और अधिक युवा और तकनीक की समझ रखने वाले बनाएंगे।

मोदी ने अग्निवीरों से अपनी पसंद के क्षेत्रों में अपने कौशल को बेहतर बनाने पर काम करने के साथ-साथ नई चीजें सीखने के लिए उत्सुक बने रहने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि 21वीं सदी में युद्ध लड़ने का तरीका बदल रहा है।

संपर्क रहित युद्ध के नए मोर्चो और साइबर युद्ध की चुनौतियों पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि तकनीकी रूप से उन्नत सैनिक हमारे सशस्त्र बलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि कैसे यह योजना महिलाओं को और अधिक सशक्त बनाएगी और इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि कैसे महिला अग्निवीर नौसेना बलों में गौरव बढ़ा रही हैं। उन्होंने कहा कि वह तीनों बलों में महिला अग्निवीरों को देखने के लिए उत्सुक हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!