जी-20 के इन्फ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप की बैठक कल से, दुनिया के बुनियादी ढांचे का विकास तय करने पर मंथन

पुणे : भारत की अध्यक्षता में जी-20 की इन्फ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप (आईडब्ल्यूजी) की पहली बैठक 16-17 जनवरी को पुणे में आयोजित की जाएगी। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक बयान के अनुसार यह बैठक भारत की जी-20 अध्यक्षता के तहत 2023 इन्फ्रास्ट्रक्चर एजेंडा पर चर्चा करने के लिए आयोजित की जा रही है। इसमें फोरम के सदस्य देशों, अतिथि देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों को आमंत्रित किया गया है।

बैठक की मेजबानी वित्त मंत्रालय करेगा और ऑस्ट्रेलिया एवं ब्राजील सह-अध्यक्ष के रूप में शामिल होंगे। जी-20 इन्फ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप इन्फ्रास्ट्रक्चर निवेश से संबंधित कई विषयों पर चर्चा करेगा। इनमें बुनियादी ढांचे को संपत्ति की श्रेणी में स्थापित करना, उच्च गुणवत्ता वाले इन्फ्रास्ट्रक्चर निवेश का समर्थन करना और ऐसी परियोजनाओं के लिए धन जुटाने के लिए नए तरीकों का पता लगाना शामिल है।

आधिकारिक बयान के अनुसार, पुणे में होने वाली बैठक में भारतीय अध्यक्षता के तहत इन्फ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप के एजेंडे पर चर्चा की जाएगी। इसमें कई पहलुओं पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इनमें शहरों को विकास का आर्थिक केंद्र बनाने, शहरी बुनियादी ढांचे के वित्तपोषण, भविष्य के लिए तैयार शहरी बुनियादी ढांचे के निर्माण और ऊर्जा-कुशल और पर्यावरण की दृष्टि से स्थाई बुनियादी ढांचे के लिए वित्तपोषण के लिए वित्तीय निवेश को निर्देशित करना शामिल होगा।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!