गुयाना के राष्ट्रपति ने मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास को सराहा

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में तीन दिवसीय प्रवासी भारतीय सम्मेलन चल रहा है। सोमवार को इस सम्मेलन में भाग लेने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंदौर पहुंचे। तीन दिवसीय सम्मेलन में 70 देशों से 3500 से अधिक प्रवासी भारतीय हिस्सा ले रहे हैं।

गुयाना के राष्ट्रपति ने मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास को सराहा 
गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली ने मध्यप्रदेश और इंदौर का आभार जताया। प्रधानमंत्री मोदी का आभार, जो मुझे इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया। आज का दिन भारत के लिए ऐतिहासिक दिन है। मोहनदास करमचंद गांधी दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे थे। 107 साल पहले शारीरिक रूप से कमजोर दिखने वाले  लेकिन मानसिक रूप से दृढ़ गांधी घर लौटे थे। उन्होंने देश को आजाद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने मोदी के सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास को भी सराहा। उन्होंने कहा कि इसके बिना कोई भी आगे नहीं बढ़ सकता। भारत प्रतिभाओं को निखारने में दुनिया में नंबर एक है। हम प्रवासियों के लिए भारत के चलाए जा रहे कार्यक्रमों से काफी कुछ सीख रहे हैं।
                  सूरीनाम के राष्ट्रपति ने भी प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया

सूरीनाम के राष्ट्रपति बोले- जननी और मातृभूमि स्वर्ग से बढ़कर
सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी ने कहा- जननी और मातृभूमि स्वर्ग से भी बढ़कर है। सूरीनाम की जनता की ओर से मैं मध्यप्रदेश और भारत सरकार का आभार प्रकट करता हूं, जो आदर-सत्कार मुझे और मेरे प्रतिनिधिमंडल को मिला है। यह सम्मेलन हम दोनों देशों के आपसी सहयोग को बढ़ाने में मददगार साबित होगा। भारत ने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर अपना प्रभुत्व बढ़ाया है। मैं इसकी सराहना करता हूं। अमृत काल में इस आयोजन की थीम सामयिक है। अमृत काल नए युग की शुरुआत है। अमृत हमारे पूर्वजों की सदियों की मेहनत का नतीजा है। प्रधानमंत्री मोदी, आपके नेतृत्व में जी20 निश्चित तौर पर वन प्लानेट, वन फैमिली, वन फ्यूचर की दिशा में काम करेगा। वसुधैव कुटुंबकम के लिए काम करेगा। दुनिया एक परिवार है। मानव जीवन बहुमूल्य है।

                    प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान

शिवराज ने कहा- इंदौर ने दिल ही नहीं घरों के दरवाजे खोले हैं

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज मध्यप्रदेश और इंदौर में अमृत काल में अमृत बरस रहा है। इंदौर ने अपने दिल ही नहीं घरों के दरवाजे भी खोले हैं। इंदौर में झगड़ा इस बात का था कि होटल में क्यों ठहरा रहे हो? अद्भुत उत्साह और उमंग का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि  युद्ध नहीं शांति चाहिए। यूक्रेन और रूस का युद्ध हुआ तो हमारे मंत्री कैसे निकले। छात्रों और विद्यार्थी बेटों ने तिरंगा लेकर निकल गए। रूस की फौजें भी रूक गई।  यूक्रेन भी ठिठक गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया का नेतृत्व करें। हॉल छोटा पड़ गया। दिल और स्नेह की कमी नहीं है। आपका फिर से दिल से अभिनंदन। इससे पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने स्वागत भाषण में कहा कि भारत दुनियाभर में अपना वर्चस्व स्थापित करने का लक्ष्य है।
ब्रिलियंट कन्वेंशन हॉल पहुंचे पीएम मोदी, लगे मोदी-मोदी के नारे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंदौर पहुंच गए हैं। राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत अन्य गणमान्य लोगों ने उनका एयरपोर्ट पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। मोदी के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर पहुंचते ही प्रवासी भारतीयों ने मोदी-मोदी के नारे लगाकर उनका स्वागत किया। उनका दस बजे का कार्यक्रम था। ठंड और कोहरे की वजह से डेढ़ घंटे देरी से इंदौर पहुंचे। साढ़े ग्यारह बजे वे ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर पहुंच गए।

 

पीएम मोदी यहां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के कार्यक्रम में भाग लेंगे। उनके स्वागत में मराठी स्टाइल में ढोल-नगाड़े बजे। इस दौरान ढोल बजाती एक बच्ची आकर्षण का केंद्र बनी। इससे पहले सुरक्षा इंतजाम पुख्ता कर दिए गए हैं। ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस सम्मेलन में तीन हजार से अधिक प्रवासी भारतीयों के शामिल हो रहे हैं। इसे देखते हुए बापट चौराहे से ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर तक की सड़क को सील कर दिया गया है। सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी और गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली बतौर अतिथि मौजूद रहेंगे। मोदी स्वतंत्रता संग्राम में प्रवासी भारतीयों के योगदान पर आधारित डिजिटल प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही ‘सुरक्षित जाएं प्रशिक्षित जाएं’ विषय पर डाक टिकट भी जारी किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार घंटे शहर में रहेंगे। प्रवासी भारतीयों के साथ भोजन भी करेंगे। इसमें करीब 102 मेहमानों के शामिल होंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!