कोई कुछ कहे जो राहुल गांधी आपके दिमाग में है उसे मैंने मार दिया : राहुल गांधी

कुरुक्षेत्र । कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के 118वें दिन हरियाणा में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि जो राहुल गांधी आपके दिमाग में है मैंने मार दिया उसको। इस यात्रा में सर्द मौसम के बावजूद उनके टी-शर्ट पहनने को लेकर राहुल ने कहा कि मुझे ये फर्क नहीं पड़ता कि कोई मेरे बारे में क्या सोचता है। मैं तपस्वी था अब भी हूं। चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। वह अपना काम कर रहे हैं।
यह देश तपस्वियों का हैं। हालांकि उन्होंने ये भी कहा सर्दी के समय टी-शर्ट पहनने को लेकर उन्हें अपनी मां सोनिया गांधी से डांट पड़ी थी। उन्होंने कहा कि हाथ का निशान जो कांग्रेस पार्टी का सिंबल है यह अभय मुद्रा है। गौतम बुद्ध भगवान महावीर और गुरुनानक भी इस मुद्रा में देखे जाते हैं। ये शिव की पहचान है जोकि एक तपस्वी समझ सकता है। राहुल ने भारत जोड़ो यात्रा से इसे जोड़ते हुए कहा कि आपको कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तपस्या दिख रही है।
हिन्दुस्तान का एक मजदूर या किसान नहीं जो मुझसे ज्यादा चला है पर चर्चा केवल मेरी हो रही है। राहुल ने कहा वह अपना काम कर रहे हैं जैसा कि गीता में है और उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा उनकी पूजा करा रही है जबकि कांग्रेस तपस्वी की पार्टी है। राहुल ने कहा जब अर्जुन ने मछली की आंख पर निशाना साधा तो उन्होंने यह नहीं बताया कि वह आगे क्या करेंगे गीता में भी कहा गया है कि अपना काम करो लेकिन पार्टी के कार्यक्रम हैं जो भारत जोड़ो यात्रा समाप्त होने के बाद भी जारी रहेंगे और इस यात्रा के नतीजे उसके बाद ही सामने आएंगे।
उन्होंने कहा कि यात्रा का लक्ष्य भाजपा के विभाजनकारी एजेंडे के खिलाफ है और यह राजनीतिक यात्रा नहीं है बल्कि लोगों को जोड़ने के लिए है। ये विचारधारा की यात्रा है। भाजपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा भाजपा जबरदस्ती लोगों पर अपनी पूजा थोप रही है इसलिए प्रधानमंत्री किसी से बातचीत करने नहीं आते हैं। भारत जोड़ो यात्रा अपने अंतिम चरण में है और जनवरी में श्रीनगर में समाप्त होगी। यात्रा पंजाब फिर हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करेगी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!