पटना आ रही फ्लाइट में नशेड़ियों का हंगामा, कैप्टन से भी मारपीट, एयर होस्टेस से भी बदसलूकी

पटना: फ्लाइट में यात्रियों के तांडव की कड़ी में इस बार नई खबर पटना से। इंडिगो की फ्लाइट में दिल्ली से पटना आ रहे तीन युवकों ने जमकर बवाल काटा। पहले यात्रियों से उलझे। बीचबचाव के लिए एयरहोस्टेस गईं तो उनसे भी बदसलूकी की। मामला संभलता नहीं देख कैप्टन ने दखल दी तो उनके साथ भी मारपीट की गई। इंडिगो की फ्लाइट 6E-6383 में यह घटना हुई। रोहित कुमार, नितिन कुमार और पिंटू कुमार यह गुंडई करते समय खुद को एक राजनीतिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष का खास आदमी बता रहे थे।

पटना के एयरपोर्ट थाने की हाजत में दोनों आरोपी बंद हैं।
                                                    पटना के एयरपोर्ट थाने की हाजत में दोनों आरोपी बंद हैं।
सीआईएसएफ तक नहीं पहुुंची जानकारी, एक फरार
खुद को नेता और एक एक राजनीतिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष से जुड़ा बता रहे रोहित कुमार और नितिन कुमार को पटना एयरपोर्ट पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने पकड़ कर एयरपोर्ट थाने के हवाले कर दिया, जबकि पिंटू कुमार अफरातफरी की स्थिति बनाकर फरार हो गया है। एयरपोर्ट के सीआईएसएफ कमांडेंट   ए. के. झा ने बताया कि रविवार की रात फ्लाइट में हंगामा करने वाले यात्रियों की जानकारी जबतक आई, तब तक यात्री निकलने लगे थे। विमानन कंपनी की ओर से ग्राउंड स्टाफ को मार्क कर बताया गया होता कि यह तीन यात्री हैं तो पिंटू कुमार नहीं भाग पाता। हम हर यात्री को रोक नहीं सकते थे, इससे अफरातफरी हो सकती थी। विमानन कंपनियों ने जिन्हें मार्क कराया, उन दो को हिरासत में लेकर बिहार पुलिस को सौंप दिया गया।
पूर्ण शराबबंदी वाले बिहार में पीकर आना भी अपराध
बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बाद से दूसरे राज्यों के एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशनों पर बिहार जा रहे यात्रियों को इस बात के लिए सावधान किया जाता है कि नशे में बिहार जाने पर जेल हो सकती है। विमान में यात्रा कर रहे तीनों यात्री बिहारी हैं और खुद को राजनेता का करीबी बताने का मतलब है कि वह बिहार के नियमों से पूरी तरह वाकिफ होंगे। इसके बावजूद तीनों शराब पीकर न केवल पटना की फ्लाइट पर आए, बल्कि खुद को राजनेता का करीबी बताते हुए नशे में छेड़खानी, बदसलूकी और मारपीट करने लगे।
  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!