एयर इंडिया में पेशाब करने की घटना पर केन्द्रीय मंत्री ने दिया आश्वासन, कहा- “मामले की तेजी से होगी कार्रवाई”

ग्वालियर: 26 नवंबर को न्यूयॉर्क-मुम्बई की उड़ान में कथित तौर पर पेशाब करने वाला मामला अब केन्द्रीय मंत्रालय की नजर में आ चुका है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि कथित तौर पर पेशाब करने के मामले में तेजी से कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली पुलिस ने शनिवार को 34 वर्षीय आरोपी शंकर मिश्रा को बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया है। इस व्यक्ति ने कथित तौर पर एयर इंडिया में 26 नवंबर को फ्लाइट की बिजनेस क्लास में नशे की हालत में एक वरिष्ठ नागरिक महिला पर पेशाब किया था।

‘मामले की तेजी से होगी कार्रवाई’
इस मामले में केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मीडिया में कहा है कि चल रही कार्रवाई पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई तेजी से की जाएगी। शंकर मिश्रा ने घटना के लिए शविनार को माफी मांगी है। इसके साथ ही फ्लाइट के चार केब्रिन क्रू सदस्य और एक पायलट को डी-रोस्टर कर दिया गया है साथ ही फ्लाइट में शराब परोसने की नीति की जांच की जा रही है।

14 दिन की न्यायिक हिरासत
पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि आरोपी को तकनीकी जांच के जरिए बेगलुरु से पकड़ा गया है। इसके बाद शनिवार को इसे दिल्ली की एक अदालत में पेश किया गया। यहां पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेने के लिए याचिका दाखिल की थी लेकिन कोर्ट ने उसे खारीज करते हुए 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

नौकरी से हुआ बर्खास्त
महिला द्वारा एयर इंडिया को दी गई शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने 4 जनवरी को आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी शंकर मिश्रा को उनकी नौकरी से भी निकाल दिया गया है। आपको बता दें, शंकर मिश्रा भारत में अमेरिकी बहुराष्ट्रीय फर्म ‘वेल्स फारगो’ के साथ काम कर रहे थे।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!