माघ मास में गंगाजल मिलाकर स्नान करने की है परंपरा: सूर्य को अर्घ्य देकर करें दिन की शुरुआत

हिन्दी पंचांग का दसवां महीना माघ शुरू हो गया है, ये महीना 7 जनवरी से 5 फरवरी तक रहेगा। ये महीना पूजा-पाठ के साथ ही दान-पुण्य और सेहत सुधारने का समय है।

इन दिनों में जीवन शैली में किए गए बदलाव से सकारात्मक फल मिलते हैं। माघ मास में तीर्थ दर्शन के साथ ही नदियों में स्नान करने की परंपरा है। अगर नदी में स्नान नहीं कर पा रहे हैं तो अपने घर पर ही पानी में थोड़ा सा गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकते हैं। ऐसा करने से भी नदी स्नान के समान पुण्य मिल सकता है।

घर पर गंगाजल से स्नान करने के बाद सूर्य को अर्घ्य जरूर चढ़ाएं। ध्यान रखें अर्घ्य देने के लिए ऐसी जगह का चयन करें, जहां सूर्य को चढ़ाया हुआ जल पर किसी के पैर न लगे। इसके बाद घर के मंदिर में अपने इष्टदेव की पूजा करें, मंत्र जप करें।

कुंडली के दोष दूर करने के लिए राशि अनुसार पानी में अलग-अलग चीजें मिलाकर स्नान कर सकते हैं। जानिए पं. शर्मा से जानिए सभी 12 राशियों के लिए नहाने के पानी में डालने के लिए खास चीजें कौन-कौन सी हैं…

मेष और वृश्चिक राशि – इन दोनों राशियों का स्वामी मंगल है। इसलिए इन लोगों को पानी में लाल फूल डालकर स्नान करना चाहिए। इसके बाद मसूर की दाल का दान करें।

वृषभ और तुला राशि – इन राशियों का स्वामी शुक्र है। इन लोगों को शुक्र के दोष दूर करने के लिए पानी में दूध डालकर स्नान करना चाहिए। इसके बाद खीर का दान करें।

मिथुन और कन्या – बुध इन राशियों का स्वामी है। ये लोग पानी में बुध ग्रह की चीज यानी गन्ने का थोड़ा सा रस मिलाकर स्नान करें। इसके बाद जरूरतमंद लोगों को हरे मूंग का दान करें।

कर्क – ये चंद्र ग्रह की राशि है। इन लोगों को पानी में थोड़ा सा गाय का दूध मिलाकर स्नान करना चाहिए। इसके बाद जरूरतमंद लोगों को आटे का दान करें।

सिंह – सूर्य ग्रह इस राशि का स्वामी है। इसलिए इन लोगों को सूर्य की चीज यानी थोड़ा सा केसर मिलाकर स्नान करना चाहिए। इसके बाद अनाज का दान करें।

धनु और मीन राशि – इन दो राशियों का स्वामी गुरु है। ये लोग गुरु ग्रह की चीज यानी थोड़ी सी हल्दी मिलाकर स्नान करें। इसके बाद चने की दाल का दान करें।

मकर और कुंभ – ये शनि की राशियां हैं। इसलिए ये लोग पानी में काले तिल मिलाकर स्नान करें। इसके बाद तिल के लड्डू का दान करें।

  • सम्बंधित खबरे

    इन पांच राशि के लोगों को शुभ योग बनने से मिल सकता है जबरदस्त फायदा

    आज 4 जुलाई, शुक्रवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज की तिथि आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज के राशिफल चंद्र राशि के आधार पर…

    कब है हरियाली तीज, नाग पंचमी और देवशयनी एकादशी? यहां देखें पूरी सूची

     सनातन धर्म की परंपरा में हर महीना अपनी अलग धार्मिक गरिमा और आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर आता है। जुलाई का महीना भी कुछ ऐसा ही है, जो न सिर्फ पंचांग में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!