जिस देश ने हमें गुलाम बनाया, उसे हमने पछाड़ा- अनुराग ठाकुर

रविवार सुबह प्रवासी भारतीय सम्मलेन की शुरुआत हुई। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कार्यक्रम की शुरुआत की। शुभारंभ कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रवासी भारतीयों के दिल में भारत हमेशा बसा रहता है और हमारे दिलों में भी आप धड़कते है। प्रवासी भारतीय विदेशों में जो उपलब्धि हासिल करते है तो उस पर हमें भी गर्व होता है। ठाकुर ने कहा कि जिस इंग्लैड ने 200 साल तक हम पर राज किया। उसे पछाड़ कर हम विश्व की पांच बड़ी अर्थव्यवस्था में शामिल हुए है। यह हमारे देश के लिए गर्व की बात है। कोरोनाकाल में भी भारत किसी देश पर निर्भर नहीं रहा, बल्कि आत्मनिर्भर बना है। कई 100 देशों को हमने कोरोना वैक्सीन दी है,क्योंकि हम विश्व को एक परिवार मानते है। देश में 80 हजार से ज्यादा स्टार्टअप है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रवासी भारतीय भारत का डंका विश्व में बजा रहे है। हमें आप पर नाज है। एक व्यक्ति अगर ठान ले तो दुनिया बदल सकता है। प्रधानमंत्री ने इसे साबित किया है। उनके नेतृत्व में आज देश आगे बढ़ रहा है। हर बड़ी कंपनियों में बड़े पदों पर भारतीय आसीन है। आगे बढ़ने के लिए तकनीक में पारंगत होना जरुरी है। प्रदेश के इंदौर में डेढ़ हजार से ज्यादा स्टार्टअप है। मध्य प्रदेश भी प्रगति के पथ पर लगातार आगे बढ़ रहा है।
एनआरआई सम्मलेन की शुरुआत                                         एनआरआई सम्मलेन की शुरुआत
एनआरआई से तो हमारा खून का रिश्ता है। दुनिया के हर देश में रहने वाले भारतीय ही हमारी ताकत हैं। देश की आजादी को 75 साल हो गए हैं। यह अमृत महोत्सव का समय है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्पर्क मजबूत करने का समय है। दुनियाभर में लोग कहते हैं कि इंदौर स्वच्छता का शहर है जबकि मैं कहता हूं कि इंदौर सबसे बड़े दिलवालों और ऊर्जावान लोगों का शहर है। हम आज योग, संगीत और आयुर्वेद जैसी विधाओं को दुनिया को दे रहे हैं। पूरी दुनिया बेहतर भविष्य के लिए भारत से उम्मीदें लगाए हुए है। इन सबके बीच देश में कई बड़े सकारात्मक बदलाव हो रहे हैं। हम भारत को जानिए प्रोग्राम चला रहे हैं, नई शिक्षा नीति पर फोकस कर रहे हैं जो बड़े बदलाव लाएगी। अमृतकाल में पीएम मोदी का एनआरआई पर फोकस है। हम योजनाएं ला रहे हैं कि वे कैसे भारत के भविष्य में योगदान दे सकते हैं। निवेश के साथ वे आईडिया, टेक्नोलॉजी पर योगदान दे सकते हैं। भारत के पास बेहतर नेतृत्व है, युवा हैं। भारतीय युवा बेहतर भविष्य के लिए तैयार हैं।
एनआरआई सम्मलेन की शुरुआत                                       एनआरआई सम्मलेन की शुरुआत
ऑस्ट्रेलिया की सांसद जेनेता मस्करेन्सन ने कहा कि भारतीय प्रवासियों की ताकत है कि वे अपनी संस्कृति की बेहतर बातों के साथ विदेश जाते हैं वहां की बेहतर बातें भी अपनाते हैं। ऑस्ट्रेलिया प्रधानमंत्री अन्थोनी अलबानीस आने वाले समय में भारत का दौरा करेंगे। ऑस्ट्रेलिया के बदले कानून का उल्लेख किया किया जिसमें रंगभेद को समाप्त किया। ऑस्ट्रेलिया सांसद दरअसल भारतीय मूल की है। उन्होंने भारतीयों को अपनी परम्परा से जुड़े रहने का आव्हान भी किया।
  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!