15 साल पुरानी बसों को परमिट देने पर लगी रोक

भोपाल । राज्य सरकार द्वारा यात्रियों की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए 15 साल से ज्यादा पुरानी बसों को परमिट देने पर रोक लगा दी है। इससे परेशान बस संचालकों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित परिवहन मंत्री व अधिकारियों से मांग की है कि कोरोनाकाल में दो साल तक बसों का संचालन बंद रहा है। इसके चलते बसों को दो साल अतिरिक्त दिए जाएं। बस संचालक अपनी इस मांग को लेकर जल्द ही सीएम से भी मिलेंगे।
प्राइम रुट बस ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गोविंद शर्मा ने बताया कि शुरुआत से बसों को 20 साल तक परमिट दिया जाता रहा है। शासन द्वारा कुछ समय पहले पहले भी 15 साल बाद परमिट पर रोक लगाने का आदेश जारी किया गया था जिसके खिलाफ बस संचालक कोर्ट गए थे और कोर्ट ने इस पर स्टे दे दिया था लेकिन हाल ही में शासन ने एक बार फिर कुछ संशोधनों के साथ नया आदेश जारी करते हुए एक बार फिर 15 साल से पुरानी बसों को परमिट देने पर रोक लगा दी है। इससे प्रदेश में सैकड़ों बसें सड़कों से बाहर हो रही हैं। इससे यात्रियों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि कोरोनाकाल में करीब दो साल तक बसों का संचालन बंद रहा है। शासन ने खुद इस बात से सहमत होकर 14 माह का टैक्स भी माफ किया है जो दर्शाता है कि इस अवधि में बसें नहीं चली हैं। बस संचालकों की मांग है कि शासन इस दो साल की अवधि का ही बसों को अतिरिक्त लाभ देते हुए परमिटों को 17 साल तक जारी करे  क्योंकि कोरोनाकाल में बसों का संचालन बंद रहने से अगर 15 साल का नियम भी माना जाता है तो दो साल अतिरिक्त मिलना चाहिए। उन्होंने बताया कि अगले तीन दिन मुख्यमंत्री इंदौर में ही रहेंगे इस दौरान बस संचालक उनसे मिलकर अपनी बात भी रखेंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!