ड्रोन अटैक के बाद रूस पर यूक्रेन का हमला, रॉकेट दागकर 63 सैनिक मारे

रूस: रूस के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि पूर्वी दोनेत्स्क क्षेत्र में यूक्रेन के रॉकेट हमले में उसके 63 सैनिक मारे गए हैं। रूस के नियंत्रण वाले दोनेत्स्क क्षेत्र में उस जगह रॉकेट हमला हुआ, जहां रूसी सैनिक तैनात थे। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यूक्रेन की ओर से ‘हिमार्स’ सिस्टम से छह रॉकेट दागे गए, जिनमें से दो को रूसी बलों ने नष्ट कर दिया। अमेरिका द्वारा आपूर्ति की गई इस प्रणाली का उपयोग करते हुए हमले कर यूक्रेनी बल प्रमुख लक्ष्यों को निशाना बनाने में सफल हो रहे हैं, जिसे रूस के लिए नया झटका माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि 10 महीनों से जारी युद्ध के दौरान रूसी बलों पर सबसे घातक हमलों में से एक है।

रूस के यूक्रेन पर ड्रोन हमले
यूक्रेन के कई इलाकों को निशाना बनाने के लिये रूस ने रविवार रात कई ड्रोन भेजे। यूक्रेनी अधिकारियों ने सोमवार को दावा किया कि कई हमलावर ड्रोन को मार गिराया गया। इन ड्रोन हमलों के साथ ही क्रेमलिन ने नागरिक बुनियादी ढांचे को लक्षित करने और अपने आक्रमण के लिए यूक्रेनी प्रतिरोध को कम करने के उद्देश्य से बमबारी का उपयोग करने की अपनी रणनीति में कोई कमी नहीं होने का संकेत दिया।

ड्रोन हमलों की यह बौछार साल के अंत में लगातार होने वाले हमलों की श्रृंखला में नवीनतम थी। इससे पहले नए साल की पूर्व संध्या पर हमलों में तीन नागरिकों की मौत हो गई थी। कीव के मेयर विटाली क्लिट्सको ने सोमवार को सुबह कहा कि वायु रक्षा बलों के अनुसार, 40 विस्फोटक ड्रोन रात में ‘कीव की ओर बढ़े’ और उन सभी को नष्ट कर दिया गया। उन्होंने कहा कि कीव में 22, बाहरी कीव क्षेत्र में तीन और पड़ोसी प्रांतों में 15 ड्रोन नष्ट किए गए। मेयर ने कहा कि राजधानी में एक बुनियादी ढांचा क्षतिग्रस्त हो गया और शहर के एक जिले में विस्फोट भी हुआ।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!