7 दिन में बेकाबू हुआ कोरोना, दुनिया भर में 30 लाख से अधिक केस मिले; 10 हजार लोगों ने गवाई जान

नई दिल्ली: दो साल के बाद भी दुनिया भर में कोरोना संक्रमण के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। न्यू ईयर से पहले चीन में संक्रमण के मामलों में तेजी देखने को मिली। वहीं, न्यू ईयर वीक में दुनिया भर के दूसरे देशों में भी कोरोना के मामले लगातार बढ़ने लगे। जानकारी के अनुसार, पिछले सात दिनों में लगभग 30 लाख से अधिक मामले दुनियाभर के देशों में दर्ज किए गए हैं।

पिछले सात दिनों में तेजी से बढ़े कोरोना संक्रमण के मामले
वर्ल्डमीटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले सात दिनों में दुनिया भर में कोरोना संक्रमण के मामलों में इजाफा हुआ है। पिछले सात दिनों में कोरोना संक्रमण के 30 लाख (2,950,720) मामले मिले हैं। जबकि लगभग 10 हजार (9,535) लोगों ने कोरोना से जान गवाई है। वहीं, 25 लाख (2,634,439) से अधिक लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हुए हैं।

जापान और कोरिया में बढ़ी कोरोना संक्रमण की रफ्तार
बता दें कि सबसे ज्यादा संक्रमण के मामले जापान में सामने आए हैं। जापान में पिछले सात दिनों में कोरोना के 10 लाख (1,030,572) केस मिले हैं। जबकि 2,179 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा साउथ कोरिया में भी कोरोना के केसों में वृद्धि देखने को मिली है। यहां पिछले सात दिनों में 4 लाख (454,935) से अधिक केस मिले हैं और 440 लोगों की मौत हुई।

अमेरिका समेत इन देशों का क्या है हाल
वर्ल्डमीटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, संयुक्त राज्य अमेरिका में डेढ़ लाख (179,145) से अधिक केस मिले हैं और 1,103 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा ताइवान में भी पिछले सात दिनों में डेढ़ लाख (175,730) से अधिक मामले मिले हैं, जबकि यहां 186 लोगों की मौतें हुई हैं। वहीं, ब्राजील में 169,423 केस मिले हैं और 1,015 मौतें हुई है। इसके अलावा हांगकांग में 165,014 केस, जर्मनी में 157,928 केस, फ्रांस में 144,401 केस, इटली में 62,700 और अंर्जेटिना में 62,193 मामले मिले हैं।

भारत में पिछले सात दिनों में मिले इतने केस
बता दें कि पिछले सात दिनों में भारत में कोरोना संक्रमण के 1,550 केस मिले हैं। जबकि यहां 11 लोगों की मौत हुई है। वहीं, रूस में 37,804 केस सामने आए हैं और 372 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा चीन में 37,149 केस पिछले सात दिनों के दौरान मिले हैं। यहां 9 लोगों ने अपनी जान गवाई है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!