प्रदेश में निश्चिंत होकर लगाएँ उद्योग, राज्य सरकार करेगी पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज मंत्रालय में तीन अलग-अलग कंपनियों के उद्योगपतियों ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री चौहान को उद्योगपतियों ने मध्यप्रदेश में निवेश प्रस्तावों की जानकारी दी। भेंट करने वालों में एलएनजे भीलवाड़ा ग्रुप के सीएमडी रिजु झुनझुनवाला, मेसर्स बीबा फैशन प्रायवेट लिमिटेड के एमडी सिद्धार्थ बिंद्रा और मेसर्स टॉरेंट पॉवर लिमिटेड गुजरात के चेयरमेन समीर मेहता शामिल थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में निश्चिंत होकर उद्योग लगाइए, निवेश के लिए राज्य सरकार का पूरा सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा कि उद्योगों के क्षेत्र में मध्यप्रदेश को आगे ले जाना है। उद्योगपतियों को मैं प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करता हूँ।

मेसर्स एलएनजे भीलवाड़ा ग्रुप के सीएमडी  रिजु झुनझुनवला ने बताया कि प्रदेश में मेसर्स एचईजी लिमिटेड द्वारा 1200 करोड़ रूपए का निवेश किया जाएगा, जिससे एक हजार लोगों को रोजगार उपलब्ध हो सकेगा। मेसर्स आरएसडब्ल्यूएम लिमिटेड द्वारा टेक्सटाइल्स सेक्टर में कॉटन यार्न विनिर्माण की इकाई की स्थापना की जाना प्रस्तावित है, जिस पर 800 करोड़ रूपए निवेश किया जाएगा। इससे 1200 लोगों को रोजगार मिल सकेगा।

मेसर्स बीबा फैशन प्राइवेट लिमिटेड के एमडी  सिद्धार्थ बिंद्रा ने बताया कि समूह द्वारा धार जिले मे गारमेंट इकाई की स्थापना प्रस्तावित है। इस पर 117 करोड़ रूपए व्यय होंगे। इससे 3 हजार लोगों को रोजगार मिल सकेगा।

मेसर्स टॉरेंट पावर लिमिटेड के चेयरमेन  समीर मेहता ने बताया कि कंपनी द्वारा प्रदेश के छिंदवाड़ा एवं इंदौर जिले में 2 इकाइयाँ पंप स्टोरोज की स्थापना के लिए प्रस्तावित की गई है। इन पर 7500 करोड़ रूपए व्यय होंगे एवं 500 लोगों को रोजगार मिलेगा।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!