आज राज्यसभा के लिए 41 उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित चुने गए

नईदिल्ली : शुक्रवार को राज्यसभा के लिए 41 उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया. इन उम्मीदवारों में राजीव शुक्ला, कपिल सिब्बल समेत राष्ट्रीय जनता दल की मीसा भारती और राष्ट्रीय लोकदल के जयंत चौधरी आदि सहित कई नाम शामिल हैं. गौरतलब है कि निर्विरोध निवार्चित उम्मीदवारों में उत्तर प्रदेश से सभी 11, बिहार से पांच, मध्य प्रदेश से तीन, छतीसगढ, पंजाब और झारखंड से दो-दो और उत्तराखंड से एक उम्मीदवार बिना किसी मुकाबले के निर्वाचित घोषित किए गए हैं. चलिए जानते हैं किस प्रदेश से किस पार्टी के उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं.

यूपी में कितने उम्मीदावर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए

बता दें कि उत्तर प्रदेश के 11 निर्विरोध निर्वाचित उम्मीवारों में से बीजेपी के आठ प्रत्याशी हैं. जबकि समाजवादी पार्टी और रालोद के एक-एक प्रत्याशी हैं. वहीं निर्दलीय सिब्बल हैं. जिन नेताओं को निर्विरोध निर्वाचित किया गया है उनमें रालोद के जयंत चौधरी, समाजवादी पार्टी के जावेद अली खान और बीजेपी के दर्शन सिंह, बाबू राम निषाद, मिथिलेश कुमार, राधा मोहन दल अग्रवाल, के.लक्ष्मण, लक्ष्मीकांत वाजपेयी, सुरेंद्र सिंह नागर, संगीता यादव शामिल हैं.

बिहार से कितने उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए

बिहार राज्य से भी सभी पांच उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं. इनमें राजद से मीसा भारती और फैयाज अहमद, बीजेपी से सतीश चंद्र दूबे और शंभू शरण पटेल व जेडीयू से खीरू महतो शामिल हैं. गौरतलब है कि लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती और बीजेपी के दुबे लगातार दूसरी बार राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने लगे हैं.

पंजाब से कितने उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए

पंजाब से निर्विरोध चुने गए दो उम्मीदवारों में आप प्रत्याशी और पर्यावरणविद बलबीर सिंह सीचेवाल और उद्यमी-सामाजिक कार्यकर्ता विक्रमजीत सिंह साहनी शामिल हैं.

 छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड से कितने उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के दोनों प्रत्याशी राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन निर्विरोध चुने गए हैं. वहीं उत्तराखंड से बीजेपी प्रत्याशी कल्पना सैनी निर्विरोध निर्वाचित की गई है.

 मध्य प्रदेश से कितने उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए

बीजेपी की सुमित्रा वाल्मीकि और कविता पाटीदार व कांग्रेस के विवेक तंखा का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है.विकेक तन्खा राज्यसभा के लिए लगातार दूसरी बार चुने गए हैं. उनका कार्यकाल अगले महीने खत्म हो रहा था. कांग्रेस ने उनपर भरोसा जताते हुए एक बार फिर राज्य सभा भेजा है. वहीं जबलपुर की सुमित्रा वाल्मीकि और इंदौर की कविता पाटीदार पहली बार राज्य सभा के लिए चुनी गई हैं. दलित और पिछड़े समाज से आने वाली ये दोनों नेता बीजेपी की स्थानीय स्तर की नेता हैं. बीजेपी ने उन्हें राज्य सभा चुनाव का उम्मीदवार बनाकर चौंका दिया था.

महाराष्ट्र, राजस्थान और हरियाणा की सीटों के लिए 10 जून को है चुनाव

गौरतलब है कि पंद्रह राज्यों की 57 राज्यसभा सीटों के लिए 10 जून को चुनाव निर्धारित हैं. ये सीटें जून और अगस्त में अलग-अलग तारीखो पर सदस्यों की सेवानिवृत्ति के कारण खाली हो जाएंगी. वहीं शुक्रवार को नामांकन वापस लेने की लास्ट डेट थी. इसी के साथ बता दें कि महाराष्ट्र राज्य की 6 राज्यसभा सीट, राजस्थान की 4 सीट और हरियाणा की दो सीटों के लिए 10 जून को चुनाव होंगे और उसी दिन नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!