1991 बैच के सभी IAS बने ACS, सभी अधिकारियों को बढ़े हुए वेतनमान का लाभ अगले साल एक जनवरी से मिलेगा

भोपाल:तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के प्रमुख सचिव रहे 1991 के आईएएस मनु श्रीवास्तव को एक जनवरी से मुख्य सचिव वेतनमान देकर अपर मुख्य सचिव बनाए जाने के बाद इस बैच के सभी अफसर अपर मुख्य सचिव हो जाएंगे। अगले माह महिला एवं बाल विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव अशोक शाह के सेवानिवृत्त होंने के बाद 92 बैच के आईएएस केसी गुप्ता को अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नत किया जाएगा।

कृषि उत्पादन आयुक्त शैलेन्द्र सिंह इस साल के अंतिम कार्यदिवस में सेवानिवृत्त हो गए। उनके स्थान पर राज्य सरकार ने91 बैच के आईएएस मनु श्रीवास्तव को मुख्य सचिव वेतनमान में पदोन्नत करने आदेश जारी कर दिया है। यह आदेश नव वर्ष में एक जनवरी से प्रभावी होगा।
अगले माह जनवरी में महिला एवं बाल विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव अशोक शाह सेवानिवृत्त हो रहे है। उनके सेवानिवृत्त होंने के बाद मुख्यसचिव वेतनमान में एक पद रिक्त हो जाएगा। इस पद पर उच्च शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव केसी गुप्ता को मुख्य सचिव वेतनमान में पदोन्नत कर अपर मुख्य सचिव बनाया जाएगा। राज्य सरकार ने 2019 बैच के 11 आईएएस अधिकारियों को वरिष्ठ समय वेतनमान देने, 2010 बैच के 22 आईएएस अधिकारियों को प्रवर श्रेणी वेतनमान देने , 2007 बैच के नौ अधिकारियों को अधिसमय वेतनमान देने और 2014 बैच के  23 अधिकारियों को  कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड स्वीकृत किया है। इन सभी अधिकारियों को इस बढ़े हुए वेतनमान का लाभ अगले साल एक जनवरी से मिलेगा।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!