अटल सुरंग के साउथ पोर्टल के पास हिमपात के बाद 400 से अधिक लोग वाहनों में फंसे सुरक्षित बचाया गया

शिमला ।  रोहतांग दर्रे में अटल सुरंग के साउथ पोर्टल के पास हिमपात के बाद 400 से अधिक वाहनों में फंसे पर्यटकों को सुरक्षित बचा लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि  बृहस्पतिवार को मनाली-लेह राजमार्ग और आसपास के इलाकों में सुरंग में बर्फबारी के बाद फिसलन की स्थिति के कारण वाहन फंस गए थे। अधिकारियों ने कहा कि केलांग और मनाली के पुलिस बल ने संयुक्त रूप से एक बचाव अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि इसमें 10-12 घंटे लगे और शुक्रवार सुबह चार बजे यह अभियान समाप्त हुआ जिसके बाद वाहन अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।  फंसे हुए पर्यटकों तथा स्थानीय लोगों के लिए खाने की व्यवस्था की गई थी।
कुल्लू के उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने बताया कि पर्यटकों को सतर्कतापूर्वक वाहन चलाने की सलाह दी गई है। नया साल मनाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक कुल्लू और मनाली में उमड़ रहे हैं और बर्फबारी के बाद पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।  सड़क पर बहुत सारे वाहनों के कारण अक्सर ट्रैफिक जाम हो जाता है लेकिन पंजीकृत कमरों में ठहरने वालों की संख्या वाहनों की आवाजाही के अनुसार नहीं है और ऐसा लगता है कि कई पर्यटक अनधिकृत स्थानों पर रह रहे हैं।
चंबा जिले के डलहौजी सलोनी और चुराह इलाकों और पांगी घाटी में बर्फबारी हुई है और इलाका राज्य के बाकी हिस्सों से कट गया है।
पर्यटकों ने आदिवासी किन्नौर जिले के कल्पा के साथ-साथ कुफरी नरकंडा और कुकुमसेरी में भी हिमपात का आनंद लिया।
स्थानीय मौसम कार्यालय ने 31 दिसंबर को शुष्क मौसम की भविष्यवाणी की है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!