सदी के महानतम फुटबाल खिलाड़ी Pele जिस स्टेडियम में खेले थे, वहीं से होगी अंतिम विदाई

जिस स्टेडियम में ब्राजील के महान फुटबालर पेले ने अपने कॅरिअर के कुछ सर्वश्रेष्ठ मैच खेले थे, सोमवार और मंगलवार को वहीं से उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी। पेले विला बेलेमिरो स्टेडियम में सांतोस क्लब के लिए खेलते थे। सांतोस के कब्रिस्तान मेमोरियल नेक्रोपोले एक्यूमेंनिका में उनका अंतिम संस्कार होगा। संस्कार के समय केवल उनका परिवार ही मौजूद रहेगा।

क्लब ने एक बयान में कहा, ब्राजील की जनता साओ पाउलो में महान फुटबालर की अंतिम यात्रा में शामिल होगी और श्रद्धांजलि देगी। एडसन अरांतेस डू नेसिमेंटो यानी पेले का बृहस्पतिवार को कैंसर की बीमारी से निधन हो गया था। वह 82 वर्ष के थे। क्लब ने कहा कि तीन बार के विश्वकप चैंपियन का पार्थिव शरीर सोमवार सुबह साओ पाउलो में अल्बर्ट आइंस्टीन अस्पताल से निकलेगा और विला बेलेमिरो स्टेडियम के बीच में रखा जाएगा। श्रद्धांजलि सभा सोमवार सुबह 10 बजे शुरू होगी और अगले दिन उसी समय समाप्त होगी। पेले के पार्थिव शरीर को सांतोस की सड़कों से ले जाया जाएगा और उनकी 100 वर्षीय मां सेलेस्टे के घर के सामने से गुजरेगा। ब्राजीलियाई मीडिया में हाल की रिपोर्टों में कहा गया है कि पेले की मां भी बीमार हैं और बेसुध हैं। पेले का सांतोस में एक घर है, जहां उन्होंने अधिकांश जीवन व्यतीत किया था। उन्होंने अपने आखिरी साल गुआरुजा शहर में बिताए थे।

1958 के विश्वकप से पेले ने पहली बार 10 नंबर की जर्सी पहनी। ब्राजील फेडरेशन ने किसी भी फुटबालर को जर्सी का नंबर नहीं दिया था। फीफा ने पेले को 10 नंबर की जर्सी दी। उस वक्त वह टीम के लिए बतौर स्थानापन्न खिलाड़ी के तौर पर उतर रहे थे। पेले ने ही 10 नंबर की जर्सी को पहचान दी। बाद में माराडोना, सचिन तेंदुलकर, लियोनल मेसी ने 10 नंबर की जर्सी पहनी।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!