भारतीय तीर्थयात्रियों के लिए पिघला पाकिस्‍तान का दिल, Pak हाई कमीशन ने जारी किए 96 वीजा

पाकिस्तान : पाकिस्तानी सरकार का भारतीय तीर्थयात्रियों के लिए दिल पसीजता नजर आ रहा है। पाकिस्‍तान उच्‍चाआयोग ने भारतीय तीर्थयात्रियों के लिए वीजा जारी किया है। पाकिस्तान ने भारतीय तीर्थयात्रियों के एक समूह को 20-25 दिसंबर के दौरान कटास राज मंदिर जाने के लिए सोमवार को 96 वीजा जारी किए। बता दें बड़ी संख्‍या में भारत से बड़ी संख्या में सिख और हिंदू तीर्थयात्री पाकिस्‍तान में स्थित विभिन्न धार्मिक स्‍थलों पर त्योहारों और अवसरों में भाग लेने के लिए पाकिस्तान जाते हैं। नई दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन ने सोमवार को एक बयान जारी किया जिसमें उन्‍होंने बताया कि भारत के सिख और हिंदू तीर्थयात्रियों को धार्मिक स्थलों की यात्रा की सुविधा के लिए पाकिस्तान सरकार के प्रयासों के अनुरूप वीजा जारी किए जाते हैं। इसी के तहत “पाकिस्तान हाई कमीशन द्वारा बड़ी संख्या में भारतीय हिंदुओं को भी पाकिस्तान में अपने परिवारों और दोस्तों से मिलने के लिए वीजा जारी किया जाता है।”

पाकिस्तानी मिशन के वरिष्ठ राजनयिक, चार्ज डी अफेयर्स आफताब हसन खान ने भारतीय तीर्थयात्रियों को “आध्यात्मिक रूप से पुरस्कृत तीर्थयात्रा की कामना की और रेखांकित किया कि पाकिस्तान पवित्र धार्मिक स्थलों के संरक्षण और सभी धर्मों के आने वाले तीर्थयात्रियों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।” कटास राज मंदिर में भारतीय तीर्थयात्रियों की यात्रा 1974 के धार्मिक स्थलों के दौरे पर द्विपक्षीय प्रोटोकॉल के तहत कवर की गई है। कटास राज मंदिर पाकिस्‍तान के पंजाब प्रांत के चकवाल जिले में स्थित है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!