सिविल 20 का लोगो हुआ जारी, इस बार की टैगलाइन है- ‘यू आर द लाइट

नई दिल्ली :‘यू आर द लाइट’ की टैगलाइन के साथ सिविल 20 का लोगो जारी हो गया है। सिविल 20 जी-20 का एक इंगेजमेंट ग्रुप है जो सिविल सोसाइटी संगठनों और विकास से जुड़े मुद्दों को उठाता है। अगले कुछ महीनों तक भारत में इस पर अलग-अलग स्थानों पर चर्चा, परिचर्चा, सेमिनार आयोजित होंगे। अंत में एक शिखर सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा। इस समिट में नागरिकों संगठनों की स्थिति और विकास के मुद्दों पर नीतिपत्र जारी किया जाएगा।

भारत और जी-20 के सभी देशों के नागरिक संगठन भारत में सिविल 20 सम्मेलनों में हिस्सा लेंगे। सिविल 20 का लोगो एक प्रकाश पुंज को प्रतिबिंबित करता है जिसका आशय है कि समाज अपनी स्वायत्त शक्ति से चलता है और अपना रास्ता स्वयं बनाता है। आज दुनिया को जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में नागरिक समाज और सामाजिक संगठाओं को अपने पर विश्वास रखकर आगे बढ़ना होगा।

भारत की मेजबानी में जी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन
सिविल 20 की चेयरपर्सन माता अमृतानंदमयी हैं। मालूम हो कि भारत ने 1 दिसंबर को जी-20 की अध्यक्षता ग्रहण की थी। भारत की मेजबानी में जी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 19 देश और यूरोपीय संघ शामिल है। इसके सदस्य वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद के लगभग 85 प्रतिशत, वैश्विक व्यापार के 75 प्रतिशत से अधिक और विश्व जनसंख्या के लगभग दो-तिहाई हिस्से का प्रतिनिधित्व करते हैं।

वहीं, जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भारत की अध्यक्षता में जी-20 को ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ को दिखाने का अनूठा अवसर करार दिया है। सिन्हा ने रविवार को मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘आवाम की आवाज’ के 21वें संस्करण के माध्यम से केंद्र शासित प्रदेश की जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत की अध्यक्षता में जी-20 को ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ को दिखाने का अनूठा अवसर है। उन्होंने युवा क्लब, महिला उद्मियों, पर्यटन उद्मियों से संयुक्त रुप से भारत के जी-20 की अध्यक्षता के दौरान जम्मू कश्मीर को जीवंत दिखाने की अपील की।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!