शुगर कंपनियों के शेयर ने पोर्टफोलियो में घोली मिठास, बजाज हिंदुस्तान समेत कई स्टॉक्स पर आज रखें

नई दिल्ली :चीनी कंपनियों के शेयर अब अपने निवेशकों के पोर्टफोलियो की मिठास बढ़ाने लगे हैं। शुक्रवार को बन्नारी अम्मान शुगर्स, डालमिया भारत शुगर एंड इंडस्ट्रीज, श्री रेणुका शुगर्स, बलरामपुर चीनी मिल्स, द्वारिकेश शुगर इंडस्ट्रीज,  विश्वराज शुगर इंडस्ट्रीज , केएम शुगर मिल्स , अवध शुगर एंड एनर्जी, बजाज हिन्दुस्तान और ईआईडी पैरी बढ़त पर रहे।

बजाज हिंदुस्तान शुगर के शेयरों ने शुक्रवार के कारोबार में 10 फीसद के अपर सर्किट पर था। चीनी शेयरों में तेजी की वजह मोदी सरकार सरकार की वह घोषणा है, जिसमें सरकार ने कहा है कि वह चालू 2022-23 विपणन वर्ष के लिए चीनी निर्यात कोटा बढ़ाने पर विचार कर सकती है।

इसके बाद बजाज हिंदुस्तान अपने अगस्त के निचले स्तर 8.37 रुपये की तुलना में 105.26 फीसद बढ़कर 17.15 रुपये पर पहुंच गया है। बता दें  खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि सरकार स्थानीय उत्पादन का आकलन करने के बाद जनवरी में कोटा प्रणाली के तहत अतिरिक्त चीनी निर्यात की अनुमति देने पर विचार करेगी।

इन कंपनियों के शेयर उछले
इस खबर के बाद शुक्रवार को शुगर कंपनियों के शेयर उछाल के साथ बंद हुए। बन्नारी अम्मान शुगर्स 0.42 फीसद ऊपर 2850 रुपये पर बंद हुआ तो डालमिया भारत शुगर एंड इंडस्ट्रीज 5.68 फीसद ऊपर 367.45 रुपये पर। श्री रेणुका शुगर्स 3.22 फीसद चढ़कर 59.35 रुपये पर पहुंच गया। बलरामपुर चीनी मिल्स में भी 2.30 फीसद की तेजी देखी गई और यह 394.45 रुपये पर बंद हुआ था। द्वारिकेश शुगर इंडस्ट्रीज करीब 5 फीसद ऊपर 102.50 रुपये ,  विश्वराज शुगर इंडस्ट्रीज करीब 10 फीसद ऊपर 18.80 रुपये पर बंद हुआ।

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!