पूर्वोत्तर राज्यों को 68000 cr. की सौगात,शाम को BJP नेताओं संग चुनाव पर मंत्रणा करेंगे PM मोदी

नई दिल्ली :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज त्रिपुरा और मेघालय के मेगा दौरे पर हैं। यहां वो पूर्वोत्तर राज्यों को 68000 करोड़ की कई विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।  इसमें आवास, सड़क, कृषि, दूरसंचार, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी), पर्यटन और आतिथ्य समेत कई परियोजनाएं शामिल हैं, जिनका आज पीएम के हाथों शिलान्यास और उद्घाटन किया जाना है। प्रधानमंत्री आपास योजना के तहत पीएम मोदी दो लाख लाभार्थियों को घर बांटेंगे। इसके अलावा पीएम  पूर्वोत्तर परिषद (एनईसी) के स्वर्ण जयंती समारोह में भी भाग लेंगे। शाम को पीएम मोदी त्रिपुरा में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा नेताओं संग मंत्रणा करेंगे।

रविवार को पूर्वोत्तर राज्यों त्रिपुरा और मेघालय को पीएम नरेंद्र मोदी 68 हजार करोड़ रुपये की मेगा परियोजनाओं की सौगात देने वाले हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के घर, अच्छी सड़कें, कृषि संबंधी परियोजनाएं, दूरसंचार के क्षेत्र में 4 जी टॉवर समेत कई विकास परियोजनाएं शामिल हैं। आज पीएम मोदी कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने वाले हैं।

पीएमओ की तरफ से जानकारी दी गई है कि मेघालय की राजधानी शिलांग में पीएम के सुबह 9.30 बजे पहुंचने की संभावना है। अन्य परियोजनाओं के साथ भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के एक परिसर का उद्घाटन करेंगे। वह परिषद की स्वर्ण जयंती को चिह्नित करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम के बाद, राज्य सम्मेलन हॉल में एनईसी की एक बैठक का आयोजन भी करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, अन्य केंद्रीय मंत्रियों और पूर्वोत्तर के सांसदों सहित एनईसी के सदस्य कार्यक्रम में भाग लेने वाले हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि इस मौके पर प्रधानमंत्री पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास में एनईसी के पिछले 50 साल के योगदान के बारे में एक स्मारक पत्रिका का विमोचन करेंगे।

चुनाव के लिए भाजपा नेताओं की पीएम संग मंत्रणा
बर्धन ने कहा कि पीएम मोदी रैली के बाद शाम करीब चार बजे राजकीय गेस्ट हाउस जाएंगे। भाजपा के सूत्रों ने कहा कि पीएम अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए राज्य के मंत्रियों और भाजपा की कोर कमेटी की अलग-अलग बैठकों की अध्यक्षता करेंगे। त्रिपुरा में भाजपा सरकार ने अगरतला में केंद्र और राज्य सरकार के अधिकारियों से रैली में भाग लेने का आग्रह किया है।

रैली स्थल को नो ड्रोन फ्लाइंग जोन घोषित किया
पीएम मोदी बाद में यहां पोलो ग्राउंड में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। अधिकारी ने कहा कि जनसभा में करीब 10,000 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर पीएम रैली को संबोधित करने वाले हैं, उसे ‘नो-ड्रोन फ्लाइंग जोन’ घोषित किया गया है। प्रधानमंत्री के पूर्वोत्तर राज्यों के दौरे को देखते हुए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, जहां अगले साल की शुरुआत में चुनाव होने हैं। त्रिपुरा में, पीएम के दोपहर 2.25 बजे महाराजा बीर बिक्रम हवाई अड्डे पर उतरने की उम्मीद है। पश्चिम त्रिपुरा के जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) देबप्रिया बर्धन ने कहा कि इसके बाद पीएम मोदी एक रैली को संबोधित करने के लिए राज्य की राजधानी के विवेकानंद मैदान के लिए रवाना होंगे।

पीएम के कार्यक्रम में 72 हजार लाभार्थियों के आने की उम्मीद
बर्धन ने कहा कि वह केंद्र और राज्य सरकारों के लाभार्थियों के साथ बातचीत करने के अलावा कई पहलों की आधारशिला रखेंगे और कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। डीएम ने कहा कि राज्य भर से लोगों को रैली में लाने के लिए विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की गई है। डीएम ने कहा, ‘हम 18 दिसंबर को विवेकानंद ग्राउंड में 72,000 लाभार्थियों के आने की उम्मीद कर रहे हैं। पूरा ग्राउंड सीसीटीवी की निगरानी में रहेगा।’ इसके अलावा, सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को जनसभाओं में ले जाने के लिए भी बसें तैनात की जाएंगी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!