आज से नहीं होंगे मांगलिक काम

इन दिनों चल रही शादी समारोह की धूम पर एक माह के लिए फिर विराम लगने वाला है। 16 दिसंबर शुक्रवार से खरमास यानी मलमास शुरू होने वाला है जिसके चलते मांगलिक कार्यों व विवाह समारोह पर विराम लग जाएगा। यह रोक नए साल में 14 जनवरी मकर संक्रांति तक रहेगी। खरमास में भगवान लक्ष्मीनारायण की पूजा फलदायी होती है। ज्योतिषाचार्य डॉ.एचसी जैन ने बताया कि शुक्रवार 16 दिसंबर को सुबह 9.58 सूर्यदेव वृश्चिक राशि को छोड़कर धनु में प्रवेश करेंगे। इसी के साथ मलमास की शुरूआत हो जाएगी। सूर्यदेव एक महीने तक धनु राशि में ही विचरण करेंगे और उसके बाद 14 जनवरी को रात 8.45 बजे मकर राशि में चले जाएंगे। सूर्यदेव का यह राशि परिवर्तन होने से धनु संक्रांति शुरू हो जाएगी जिसे धनु मलमास के नाम से भी जाना जाता है।

ये कार्य रहेंगे वर्जित

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक खरमास को शुभ नहीं माना जाता है। इसलिए इस माह के दौरान कोई भी मांगलिक कार्य करना वर्जित है। खरमास के कारण 16 दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक विवाह मुहूर्त नहीं रहेंगे। इस दौरान हिंदू धर्म में बताए गए संस्कार जैसे मुंडन संस्कार यज्ञोपवीत नामकरण गृह प्रवेश गृह निर्माण नए व्यापार का आरंभ वधु प्रवेश सगाई विवाह आदि कोई भी कार्य नहीं किया जाता है। मकर संक्रांति के बाद विवाह मुहूर्तों की शुरुआत होगी। अगले साल जमकर शादियां रहेगी। वर्ष 2023 में जनवरी से दिसम्बर तक चातुर्मास को छोड़कर शेष महीनों में 80 से अधिक शुभ मुहूर्त रहेंगे। अगले साल सिर्फ अप्रेल में और चातुर्मास में जुलाई से अक्टूबर तक विवाह मुहूर्त नहीं रहेंगे शेष माह में शादियों के अच्छे मुहूर्त है। सबसे अधिक लग्न मुहूर्त मई और जून माह में रहेंगे।

नए साल में ये होंगे विवाह मुहूर्त
जनवरी – 19 25 26 31
फरवरी – 6 9 10 15 16 22
मार्च – 8 और 9

  • सम्बंधित खबरे

    इन पांच राशि के लोगों को शुभ योग बनने से मिल सकता है जबरदस्त फायदा

    आज 4 जुलाई, शुक्रवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज की तिथि आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज के राशिफल चंद्र राशि के आधार पर…

    कब है हरियाली तीज, नाग पंचमी और देवशयनी एकादशी? यहां देखें पूरी सूची

     सनातन धर्म की परंपरा में हर महीना अपनी अलग धार्मिक गरिमा और आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर आता है। जुलाई का महीना भी कुछ ऐसा ही है, जो न सिर्फ पंचांग में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!