SBI का कर्ज 0.25 प्रतिशत महंगा, 781 रुपये बढ़ेगी किस्त

एसबीआई ने सभी अवधि के कर्ज पर 0.25% ब्याज  बढ़ा दिया है। नई दर 15 दिसंबर से लागू है। इससे 781 रुपये किस्त बढ़ जाएगी। बैंक ने कहा, एक साल का मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड बेस्ड लेंडिंग रेट 8.05 के बजाय 8.30%, दो साल का 8.25 से 8.50 और तीन साल की दर 8.35 से 8.60 फीसदी हो गई है। इसके साथ ही इसने बेंचमार्क प्राइम लेंडिंग रेट को भी सालाना 14.15 फीसदी कर दिया है। इससे होम लोन, ऑटो, पर्सनल सहित सभी तरह के कर्ज महंगे हो जाएंगे।

800 या इससे ऊपर सिबिल स्कोर वालों को होम लोन 8.90% पर मिलेगा। 750 से 799 वालों को 9% पर जबकि 700 से 750 वालों को 9.10% पर कर्ज मिलेगा। 650 से 699 सिबिल स्कोर पर 9.20% ब्याज लगेगा। जानकारों का कहना है कि किस्त का भुगतान ज्यादा करने के बजाय ग्राहकों को लोन की अवधि को घटाने का फैसला करना चाहिए। इससे आगे चलकर उनकी बचत हो सकती है।

एक्सिस बैंक एफडी पर  सात फीसदी ब्याज

एक्सिस बैंक ने दो करोड़ से कम के फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) पर ब्याज अब बढ़ाकर सात फीसदी तक कर दिया है। नई दर 15 दिसंबर से लागू है। बैंक ने कहा, 6-9 माह के दौरान 5.75 फीसदी और 9-12 माह के एफडी पर 6 फीसदी ब्याज मिलेगा। एक से दो साल के जमा पर 6.75 और दो से 10 साल के जमा पर 7 फीसदी तक ब्याज मिलेगा। वरिष्ठ नागरिकों को 7.75 फीसदी तक ब्याज मिलेगा।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!