चीन की जकड़ में है पाकिस्तान, दुनिया में सबसे ज्यादा असर; भारत पर अमेरिका से भी कम प्रभाव

अमेरिका:चीन से अथाह कर्ज लेने वाला पाकिस्तान उसके गहरे प्रभाव में है। दुनिया भर के 82 देशों पर चीन का प्रभाव है, लेकिन पाकिस्तान इन देशों की सूची में पहले नंबर पर है। अमेरिकी सरकार की फंडिंग से चलने वाले संस्थान रेडियो फ्री यूरोप के एक सर्वे में यह जानकारी दी गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि विदेश नीति, घरेलू मामलों, तकनीक से लेकर अर्थव्यवस्था तक में पाकिस्तान बुरी तरह से चीन पर निर्भर है। वह इन मामलों में कोई भी निर्णय लेने के लिए चीन पर निर्भर है।  ताइवान के रिसर्च संगठन DoubleThink Labs ने चाइना इंडेक्स के नाम से यह रिपोर्ट संकलित की है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन पाकिस्तान में इकनॉमिक कॉरिडोर बना रहा है और उसके लिए अरबों डॉलर की फंडिंग की है। इसका असर पाकिस्तान पर तो है ही, इसके अलावा विदेश नीति के मामलों में भी इस्लामाबाद चीन पर निर्भर है। वह अब चीन पर सेना, तकनीक और विदेश नीति जैसे मामलों को लेकर भी निर्भर है। इन मामलों में किसी भी देश की संप्रभुता मायने रखती है। चीन का जिन 82 देशों पर प्रभाव है, उनमें से टॉप 10 में द. अफ्रीका, थाईलैंड, सिंगापुर जैसे देश शामिल हैं। पहले नंबर पर पाकिस्तान है तो वहीं सिंगापुर तीसने नंबर पर है। चीन से प्रभावित होने वाले देशों में अमेरिका और जर्मनी भी शामिल हैं। इस मामले में जर्मनी 19वें नंबर पर है तो वहीं अमेरिका 21वें और ब्रिटेन 27वें नंबर पर है।

भारत पर चीन का असर बेहद कम, लिस्ट में 55वें नंबर पर
यह रिपोर्ट बताती है कि भारत उन चंद बड़े देशों में से एक है, जिन पर चीन का असर बेहद कम है। भारत इस सूची में 55वें स्थान पर है। चीन के प्रभाव का आकलन जिन मानकों के आधार पर किया गया है, उनमें आर्थिक निर्भरता, राजनीतिक निर्णय लेने में दबाव जैसे मानकों को शामिल किया गया है। बता दें कि पाकिस्तान पर चीन के प्रभाव का विरोध भी होता रहा है। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में विद्रोही चीन के दखल का विरोध करते रहे हैं। बीते एक साल में तो कई आतंकी हमले भी हो चुके हैं, जिनमें चीनी नागरिकों को निशाना बनाया गया।

यूरोपीय देशों में जर्मनी पर चीन का सबसे ज्यादा असर
डबल थिंक लैब्स ने जिन मानकों के आधार पर चीन के प्रभाव का आकलन किया है, उनमें उच्च शिक्षा, घरेलू राजनीति, आर्थिक संबंध, विदेश नीति, कानून लागू करने, मीडिया, सैन्य सहयोग, सांस्कृतिक संबंध और तकनीक शामिल हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि कंबोडिया जैसे दक्षिण पूर्व एशिया के देश चीन के गहरे प्रभाव में हैं। वहीं यूरोपीय देशों में जिस पर सबसे ज्यादा असर है, वह जर्मनी है। वह इस लिस्ट में 19वें नंबर पर है। पराग्वे, नॉर्थ मेसेडोनिया और अल्बानिया जैसे देश इस लिस्ट में आखिरी पायदान पर हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!