‘मोदी की हत्या’ कहने वाले कांग्रेस नेता पर MP सरकार सख्त, उम्रकैद से फांसी की सजा तक वाली धाराएं

भोपाल :‘मोदी की हत्या को तैयार रहो’ अपने कार्यकर्ताओं के बीच ऐसा कहने वाले कांग्रेस नेता राजा पटेरिया की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। विवादित बयान की वजह से कांग्रेस की किरकिरी के बीच पटेरिया को मध्य प्रदेश पुलिस ने मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है। अब गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि पटेरिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। राजा के खिलाफ ऐसी धाराएं लगाई गईं हैं जिनमें उम्रकैद से लेकर फांसी की सजा तक का प्रावधान है।

नरोत्तम मिश्रा ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, ”वह आदतन ऐसा करते हैं। ऐसे कृत्य, लोगों को भड़काने को लेकर धारा 115 और 117 के तहत आजीवन कारावास और फांसी की सजा तक का प्रावधान है। इन धाराओं को लगाया गया है।” मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता राजा पटेरिया को पन्ना जिला पुलिस ने सुबह दमोह जिले के हटा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार पटेरिया को हटा पुलिस की मदद से सुबह उनके निवास से गिरफ्तार किया गया। पन्ना जिले की पवई पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर अपने साथ लेकर पवई गई।

हटा से विधायक रह चुके राजा पटेरिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे प्रधानमंत्री ‘मोदी की हत्या’ के लिए तैयार रहने की बात कहते हैं। इसके बाद भाजपा नेताओं की तीखी प्रतक्रियिाएं आईं और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए कहा था। कल ही पवई थाने में पटेरिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।

पटेरिया का यह वीडियो एक दो दिन पुराना पवई का बताया गया है, जिसमें वे कुछ लोगों को संबोधित करते हुए  मोदी की हत्या करने के लिए तैयार रहने संबंधी बात कहते हुए सुने जा रहे हैं। मामला बढ़ता देख पटेरिया ने एक वीडियो संदेश के जरिए सफाई देने की भी कोशिश की और कहा कि वे मोदी की ”राजनैतिक हत्या” की बात कह रहे थे।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!