सीएम भूपेंद्र पटेल ने दूसरी बार सीएम पद की शपथ ली

गुजरात में ऐतिहासिक जीत के बाद आज भूपेंद्र रजनीकांत पटेल ने लगातार दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। भूपेंद्र रजनीकांत पटेल के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी शिरकत की। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा समेत भाजपा शासित राज्यों के कई नेता भी मौजूद रहे।

इन मंत्रियों ने ली शपथ

बता दें कि गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने भूपेंद्र पटेल को सीएम पद की शपथ दिलाई। इसके बाद राज्यपाल ने कैबिनेट मंत्रियों को शपथ दिलाई। कैबिनेट मंत्री के रूप में कनुभाई देसाई, ऋषिकेश पटेल, राघवजी पटेल, बलवंत सिंह राजपूत को शपथ दिलाई गई। इसके बाद कुंवरजी बावलिया, मुलुभाई बेरा, भानुबेन बाबरियाठ और कुबेर डिडोर को मंत्री पद की शपथ दिलाई। इसके साथ ही भाजपा विधायक हर्ष संघवी और जगदीश विश्वकर्मा ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली है।

इन विधायकों ने ली राज्यमंत्री की शपथ

बताते चलें कि भाजपा विधायक पुरुषोत्तम सोलंकी, बच्चू भाई खाबड़, मुकेश पटेल, प्रफुल्ल पानसेरिया, भीखू सिंह परमार और कुंवरजी हलपति ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली है।

गुजरात में भाजपा ने दर्ज की है ऐतिहासिक जीत

बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा ने गुजरात के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। भाजपा ने 156 सीटों पर जीत हासिल की है। इसके अलावा कांग्रेस का प्रदर्शन काफी खराब रहा। पिछली बार के मुकाबले कांग्रेस को इस बार 17 सीटों पर ही जीत मिल पाई है। वहीं, आम आदमी पार्टी को 5 सीटों पर जीत मिली है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!