सर्द हवा चलने से शहर में सिहरन बरकरार

भोपाल । हवा का रुख उत्तरी बना रहने से राजधानी सहित मध्य प्रदेश के अधिकतर शहरों में सिहरन बरकरार है। इसी क्रम में शनिवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मध्यप्रदेश में सबसे कम 5.5 डिग्री सेल्सियस तापमान नौगांव में दर्ज किया गया। हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा पांच डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान मेंडास शनिवार तड़के तमिलनाडु के महाबली तट पर टकराने के बाद कमजोर पड़कर गहरे अवदाब के क्षेत्र में बदल गया है। इसके असर से हवाओं का रुख बदलने से रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को शहर का न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। साथ ही यह शुक्रवार के न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस की तुलना में 0.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा। शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा था। साथ ही गुरुवार के अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस की तुलना में 0.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा था।
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में पाकिस्तान और उससे लगे जम्मू-कश्मीर पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। चक्रवाती तूफान मेंडोस के शनिवार शाम तक और कमजोर पड़कर कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित होने की संभावना है। उसके प्रभाव से हवाओं के साथ नमी आने से शनिवार शाम से पश्चिमी मध्य प्रदेश में बादल छाने लगे हैं। रविवार को मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलो में बादल छा सकते हैं। इससे दिन के तापमान में कुछ गिरावट हो सकती है। सोमवार-मंगलवार को जबलपुर नर्मदापुरम इंदौर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा होने की भी संभावना है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!