IIT कानपुर तकनीक से अब शेयर मार्केट में बिकेगी आपकी प्रॉपर्टी !

नई दिल्ली: आने वाले समय में आप अपनी जमीन को भी शेयर मार्केट में बेच पाएंगे. आईआईटी कानपुर इसके लिए तकनीक विकसित कर रहा है. IIT द्वारा तैयार की जा रही ब्लॉक चैन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने वाला केडीए पहला गवर्नमेंट अथॉरिटी है. कानपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी के वाइस चेयरपर्सन अरविंद सिंह ने इस तकनीक की खासियत मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र से बताई. उन्होंने प्रेजेंटेशन में अवगत कराया कि इस तकनीक के जरिए शहरवासियों को भी बड़ी राहत मिलेगी. सार्वजनिक इस्तेमाल की जमीन को सुविधानुसार शेयर मार्केट में जमीन मालिक बेच सकेंगे या जमीन ट्रांसफर कर सकेंगे.

आईआईटी विकसित कर रहा तकनीक
आईआईटी इस समय केडीए का नॉलेज पार्टनर है और वही इस तकनीक को विकसित कर रहा है. कानपुर विकास प्राधिकरण द्वारा प्रदेश में किए जा रहे इस कार्य को देश की सात बेहतर प्रैक्टिस वर्क के लिए चयनित किया गया है. प्रदेश में केडीए ही इस तकनीक की पहल कर रहा है. बुधवार को भारत सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा चर्चा के लिए मुख्य सचिव, प्रदेश के प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन को पत्र जारी किया गया था.

ब्लॉक चेन बेस्ड ट्रेडिंग पोर्टल
केडीए वीसी ने लखनऊ में किए गए प्रेजेंटेशन में बताया कि अगर किसी योजना के क्रियान्वयन में ऐसी जमीन दिखेगी, जो सार्वजनिक उपयोग की है मगर उसका स्वामित्व निजी जमीन मालिक के पास है तो उसका मूल्यांकन हो सकेगा. यह प्रमाण पत्र ट्रांसफरेबल होगा. ब्लॉक चेन बेस्ड ट्रेडिंग पोर्टल फॉर कैप्चरिंग टीडीआर के बारे में उन्होंने विस्तार से बताया.

आईआईटी-कानपुर के तत्वावधान में संचालित ब्लॉक चेन टेक्नोलॉजी के उपयोग से छेड़छाड़ या किसी भी अवैध प्रवेश को रोका जा सकेगा. प्राधिकरण की संपत्तियों के दस्तावेज व धोखाधड़ी जैसी स्थिति कम हो जाएगी.

अवैध कब्जे की समस्या में आएगी कमी
वित्त मंत्रालय द्वारा पूरे देश से 7 सरकारी महकमे से सात ऐसी प्रैक्टिसेज का चयन किया गया है, जिसने लोगों के लिए बेहतरीन काम किया है. इसमें केडीए द्वारा आईआईटी की तकनीक को इस्तेमाल करने के लिए शाबाशी मिली है. इसमें जमीनों की ओनरशिप और अवैध कब्जे की समस्या को काफी हद तक निपटाया जा सकेगा.

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!