तमिलनाडु व आंध्र प्रदेश में चक्रवाती तूफान मैंडूस ने बरपाया कहर, पांच लोगों की मौत

चक्रवाती तूफान ‘मैंडूस’ ने तमिलनाडु के तट पर टकराने के बाद कहर बरपाया। इसके प्रभाव के कारण तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश हुई। वहीं, तेज रफ्तार हवाओं के कारण कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में तूफान के कारण हुई घटनाओं में कम से कम पांच लोगों की मौत हुई है और हजारों लोगों को राहत शिविरों में शरण लेनी पड़ी।

हालांकि, अब मैंडूस ने कमजोर पड़ना शुरू कर दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार को एक बयान में कहा कि चक्रवात मैंडूस उत्तर तमिलनाडु और उसके असापास पड़ोस में निम्न दबाव क्षेत्र में कमजोर हो गया है। आईएमडी ने कहा कि मैंडूस पिछले छह घंटों के दौरान लगभग पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ गया। अब इसके लगभग पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ने और धीरे-धीरे और कमजोर होने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, आंध्र प्रदेश के साथ-साथ तमिलनाडु के कई अन्य हिस्सों में भारी बारिश और तेज हवाएं चलीं। खराब मौसम के कारण चेन्नई एयरपोर्ट पर 10 से अधिक उड़ानों को रद्द करना पड़ा। चक्रवात मैंडूस के चलते हुई भारी बारिश के कारण आंध्र प्रदेश में हजारों लोगों प्रभावित हुए हैं। बारिश के कारण राज्य के विभिन्न जिलों में कुल 4,647.4 हेक्टेयर कृषि और 532.68 हेक्टेयर बागवानी फसलों को नुकसान पहुंचा है और 170 घर क्षतिग्रस्त हो गए। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए चार जिलों में एसडीआरएफ के 140 और एनडीआरएफ के 95 जवानों को तैनात किया गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!