भारत और पाकिस्तान सहमत हों तो कश्मीर पर मध्यस्थता को तैयार: ट्रंप

नई दिल्ली ,अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को न्यूयॉर्क में कहा कि भारत और पाकिस्तान की अगर सहमति हो तो वे दोनों देशों के बीच मध्यस्थता के लिए तैयार हैं. खुद को “एक बहुत अच्छा मध्यस्थ” बताते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तानी पीएम इमरान खान से मुलाकात में कहा कि वे कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान और भारत के बीच मध्यस्थता के लिए तैयार हैं, लेकिन दोनों पक्षों को उस पर सहमत होना होगा.
बता दें कि मंगलवार से शुरू हो रहे संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र से पहले न्यूयॉर्क में डोनाल्ड ट्रंप और इमरान खान की मुलाकात हुई.  इमरान के सामने ही ट्रंप ने पीएम मोदी की तारीफ की. ट्रंप ने कहा कि कश्मीर और अनुच्छेद 370 पर मोदी पर भाषण बहुत आक्रामक था और वहां मौजूद लोग इसे अच्छे से सुन रहे थे. ट्रंप ने इमरान को आईना दिखाते हुए कहा कि मुझे पाकिस्तान पर भरोसा है लेकिन मेरे सामने जो लोग हैं वो पाकिस्तान पर यकीन नहीं करते.
डोनाल्ड ट्रंप ने इमरान के सामने ये भी कहा कि भारत से मेरे बहुत अच्छे रिश्ते हैं. ट्रंप ने उम्मीद जाहिर की कि भारत और पाकिस्तान साथ आ सकते हैं. उन्होंने एक बार अपना पुराना बयान दोहराया कि अगर दोनों पक्ष राजी हों तो वो भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता करने को तैयार हैं. गौरतलब है कि इमरान ने ट्रंप से शिकायत की थी कि भारत उनसे बात करने को तैयार नहीं इसलिए संकट खड़ा हुआ है.

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!