गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी, वर्ल्ड कप खेलने पाक टीम आएगी भारत

नई दिल्ली:पाकिस्तान टीम का भारत में चल रहे ब्लाइंड टी20 विश्व कप में भाग लेने का रास्ता साफ हो गया है. केंद्रीय गृह मंत्रालय से पाकिस्तान के 34 खिलाड़ियों और अधिकारियों के वीजा को मंजूरी दे दी. गृह मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद विदेश मंत्रालय पाकिस्तानी खिलाड़ियों और अधिकारियों को वीजा जारी करेगा जिससे कि वह भारत में पांच से 17 दिसंबर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में भाग ले सकें.

पीबीसीसी ने किया था वीजा ना मिलने का दावा

मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, ‘गृह मंत्रालय ने ब्लाइंड विश्वकप में भाग लेने के लिए पाकिस्तान के 34 खिलाड़ियों और अधिकारियों को वीजा जारी करने की मंजूरी दे दी है.’ इससे पहले पाकिस्तान ब्लाइंड क्रिकेट परिषद (PBCC) ने मंगलवार को बयान जारी करके दावा किया था कि टीम को भारतीय विदेश मंत्रालय से अनुमति नहीं मिली.

पीबीसीसी ने एक बयान में कहा था, ‘इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से पाकिस्तान की ब्लाइंड क्रिकेट टीम अधर में लटक गई. पाकिस्तान विश्व कप जीतने का दावेदार था क्योंकि पाकिस्तान 2012 और 2017 के पिछले दो संस्करणों में उपविजेता रहा है. इस बात की काफी संभावना थी कि पाकिस्तान और भारत ब्लाइंड विश्व कप के फाइनल में आमने-सामने होंगे और पाकिस्तान टीम के मौजूदा फॉर्म को देखते हुए उसके पास विश्व कप जीतने का सुनहरा मौका था.

पीबीसीसी ने कहा था, ‘खेल को क्षेत्रीय राजनीति से ऊपर होना चाहिए और खास तौर पर दिव्यांग व्यक्तियों के मेगा खेल आयोजनों में उचित व्यवहार किया जाना चाहिए. इस भेदभावपूर्ण कार्रवाई के लिए विश्व दृष्टिबाधित क्रिकेट को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे क्योंकि हम वर्ल्ड ब्लाइंड क्रिकेट से उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग करेंगे ताकि भारत को भविष्य में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी न मिले.’

सात टीमें इस टूर्नामेंट में ले रहीं भाग

पाकिस्तान पिछले टी-20 विश्व कप में दूसरे स्थान पर रहा था. भारतीय ब्लाइंड क्रिकेट संघ (CABI) ने पुष्टि की थी कि पाकिस्तान प्रतियोगिता में भाग नहीं ले पा रहा है और प्रतियोगिता का कार्यक्रम फिर से जारी किया जाएगा. पाकिस्तान की टीम को मंजूरी मिलने के बाद अब इस 12 दिवसीय प्रतियोगिता में सात टीम भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, नेपाल और दक्षिण अफ्रीका की टीमें भाग लेंगी. मैच फरीदाबाद, दिल्ली, मुंबई, इंदौर और बेंगलुरु में खेले जाएंगे.

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!