UP के मैनपुरी में डिंपल यादव आगे, आजम के गढ़ में BJP आगे

गुजरात और हिमाचल के साथ आज यानी गुरुवार को 5 राज्यों की 6 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के रिजल्ट के लिए काउंटिंग शुरू हो गई है। UP की मैनपुरी लोकसभा सीट में डिंपल यादव आगे चल रही हैं। यहां भाजपा के कैंडिडेट रघुराज शाक्य उनके सामने हैं। BJP और सपा के बीच यहां कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।

वहीं, रामपुर में भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना और खतौली में रालोद के मदन भैया आगे चल रहे हैं। मुलायम की मैनपुरी और आजम खान के गढ़ रामपुर में क्या भाजपा सेंध लगा पाएगी? इस सवाल का जवाब कुछ घंटों में मिल जाएगा।

यूपी की मैनपुरी लोकसभा और रामपुर, खतौली विधानसभा शामिल है। वहीं, राजस्थान की सरदारशहर, ओडिशा की पदमपुर, बिहार की कुढ़नी और छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीटे हैं। इन सीटों पर 5 दिसंबर को वोटिंग हुई थी।

इन उपचुनावों में UP की मैनपुरी लोकसभा सीट सबसे हॉट सीट है। यह सीट मुलायम सिंह यादव का गढ़ मानी जाती है। उनके निधन के बाद यह खाली हुई है। अखिलेश यादव ने यहां से अपनी पत्नी डिंपल यादव को मैदान में उतारा है। भाजपा ने रघुराज सिंह शाक्य पर दांव खेला है। कभी रघुराज अखिलेश के चाचा शिवपाल के करीबी रहे हैं। इसलिए सपा के लिए बेहद अहम है।

यूपी की 2 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। यहां मैनपुरी लोकसभा और रामपुर विधानसभा सीट सबसे अहम सीटें हैं। मैनपुरी में मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद उपचुनाव हो रहे हैं, जिसमें मुलायम की बहु डिंपल यादव चुनाव लड़ रही हैं। उनके सामने भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य हैं। अभी तक के रुझानों में डिंपल यादव आगे चल रही हैं। वहीं, रामपुर विधानसभा सीट पर आजम खान का गढ़ माना जाता है। यहां भाजपा के आकाश सक्सेना आगे चल रहे हैं।

​​​​बिहार की कुढ़नी सीट: जेडीयू-भाजपा के बीच सीधी टक्कर
राज्य में भाजपा-जेडीयू गठबंधन टूटने के बाद पहली बार दोनों पार्टी के उम्मीदवार आमने-सामने होंगे। कुढ़नी में मुख्य रूप से टक्कर जेडीयू और भाजपा के बीच है। जेडीयू की तरफ से मनोज कुशवाहा तो भाजपा की तरफ से केदार गुप्ता मैदान में हैं। वहीं वीआईपी की तरफ से नीलाभ कुमार और AIMIM के टिकट पर गुलाम मुर्तुजा चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर RLD विधायक अनिल कुमार सहानी को अयोग्य ठहराया गया था जिसके बाद यह सीट खाली हो गई थी। उपचुनाव में RJD नीतीश कुमार की पार्टी को सपोर्ट कर रही है।

छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर सीट: भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला
भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट कांग्रेस विधायक और डिप्टी स्पीकर मनोज सिंह मंडावी के निधन से ये सीट खाली हो गई थी। जिसके बाद कांग्रेस ने मनोज की पत्नी सावित्री मंडावी को इस प्रत्याशी बनाया था। उधर, भाजपा ने यहां से ब्रह्मानंद नेताम को उम्मीदवार बनाया है। इस सीट से कुल सात उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं, लेकिन मुख्य टक्कर बीजेपी और सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी की है। इस सीट पर 71 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हुई थी।

राजस्थान की सरदारशहर सीट: भाजपा, कांग्रेस और रालोपा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला
राजस्थान में चूरू जिले की सरदारशहर विधानसभा सीट पर भाजपा, कांग्रेस और रालोपा के प्रत्याशियों समेत कुल 10 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। कांग्रेस विधायक भंवर लाल शर्मा (77 साल) के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी। इस सीट से कांग्रेस ने भवंर लाल के बेटे अनिल कुमार को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं, भाजपा ने पूर्व विधायक अशोक कुमार को यहां से उतारा है।

ओडिशा की पदमपुर विधानसभा सीट: 10 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज

ओडिशा के बरगढ़ जिले की पदमपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुआ था। ये उपचुनाव बीजू जनता दल (BJD) के विधायक बिजय रंजन सिंह बरिहा के निधन के बाद हुआ था। यहां से 10 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरें थे। उनकी किस्मत का फैसला आज हो जाएगा।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!