शीतकालीन सत्र के आगाज पर बोले पीएम मोदी, हमें सदन में युवा सांसदों को बोलने का अवसर देना होगा

नई दिल्ली : संसद के शीतकालीन सत्र से पहले पीएम मोदी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्हें युवा सांसदों की शिकायतें मिली हैं कि उन्हें सदन में बोलने का अवसर नहीं मिलता, इसलिए हमें उन्हें बोलने के अवसर देने होंगे।
संसद के शीतकालीन सत्र के आगाज से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान सभी विपक्षी सांसदों से संसद के सत्र को सुचारू रूप से चलाने का आग्रह किया। मीडिया को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि सदन का यह सत्र ऐसे समय में हो रहा है, जब जी20 समिट की मेजबानी भारत को सौंपी गई है और यह हमारे लिए गर्व का क्षण है। ऐसे में हमें सदन की गरिमा को बनाए रखने के प्रयास करने होंगे। पीएम मोदी ने इस दौरान सभी दलों से यह आग्रह किया कि हमें सदन में युवा सांसदों को भी आगे आकर बोलने का अवसर देने होंगे।

युवा सांसदों की मिली हैं शिकायतें- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि मुझे कई युवा सांसदों की यह शिकायतें मिली हैं कि उन्हें सदन में बोलने का अवसर नहीं दिया जाता। पीएम ने कहा कि सदन में हंगामे के चलते उनकी शिकायतों में व्यवधान आते हैं और वो अपनी बात को नहीं रख पाते, इसलिए हमें यह प्रयास करने होंगे कि हम युवा सांसदों की भावनाओं को समझें और उन्हें बोलने का अवसर प्रदान करें।

पीएम के संबोधन की बड़ी बातें

– पीएम मोदी ने कहा, “जिस तरह से भारत ने वैश्विक समुदाय में जगह बनाई है, जिस तरह से भारत से उम्मीदें बढ़ी हैं और जिस तरह से भारत वैश्विक मंच पर अपनी भागीदारी बढ़ा रहा है यह उसी का परिणाम है कि जी20 की अध्यक्षता का अवसर हमें प्राप्त हुआ है।”

– पीएम मोदी ने कहा, “इस सत्र में देश के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और मौजूदा वैश्विक स्थिति के बीच देश को आगे ले जाने के नए अवसरों को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लेने का प्रयास किया जाएगा। मुझे विश्वास है कि सभी दल सदन में चर्चा को महत्व देंगे।

आपको बता दें कि संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू होकर 29 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान कुल 17 दिन सदन की कार्यवाही चलेगी, जिसमें केंद्र सरकार के एजेंडे में 16 नए बिल शामिल हैं। लोकसभा पहले दिन उन सदस्यों को श्रद्धांजलि देगी जिनका निधन सत्र के दौरान हुआ है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!