एमसी स्टैन बने नजर आए शेखर सुमन, खोली घरवालों की पोल.

Bigg Boss 16 वीकएंड के वार में सलमान खान से डांट सुनने के बाद शो का ताजा एपिसोड काफी मजेदार रहा। इस एपिसोड में घरवालों के बीच नोंक-झोंक तो नजर आई, लेकिन असली महफिल शेखर सुमन ने लूट ली। दरअसल, 63वें दिन शेखर सुमन एमसी स्टैन बनकर घरवालों से मुखातिब हुए। रविवार के दिन शेखर पूरी तरह से एमी स्टैन के लुक में दिख रहे थे। इस दौरान उन्होंने घरवालों के सामने रैप सॉन्ग भी गाया। हालांकि उनका यह रैप काफी अलग था क्योंकि इस गाने में उन्होंने अपने अंदाज में सबको खूब रोस्ट भी किया। शेखर के इस रैप सॉन्ग को सभी ने काफी एंजॉय किया। उन्होंने बारी-बारी से सबकी गलतियों पर गाने के अंदाज में चुटकी ली।

टीना, शालीन और निमृत की अंग्रेजी पर शेखर ने अपने गाने के जरिए खूब मजाक उड़ाया। यह सुनकर घरवालों ने भी खूब ठहाके लगाए। उनके गाने से घरवाले इतने ज्यादा इंप्रेस हुए कि आखिर में खड़े होकर सबने ताली बजाई। आगे के एपोसिड में घर के सभी सदस्य एक साथ लिविंग एरिया में बैठे नजर आए। इस दौरान बिग बॉस ने सभी कंटेस्टेंट्स को उनकी दिल की बात कहने का मौका देते हैं। बिग बॉस ने सबसे पहले प्रियंका को कंफेशन रूम में बुलाया, जिसके बाद वह अपनी दिल की बात बताते हुए इमोशनल दिखीं। इसके बाद कन्फेशन रूम में शिव के बुलाया गया।

बिग बॉस से बात करते हुए शिव अपने आंसुओं पर काबू नहीं रख पाए। तीसरा नंबर अर्चना गौतम का आया। इस दौरान बिग बॉस ने अर्चना को समझाया कि आपके मुद्दे गलत नहीं होते लेकिन आपकी जुबान गलत हो जाती है। यह सुनकर अर्चना फूट-फूटकर रोने लगीं। बाद में, टीना और शालीन को तलब किया गया। दोनों अपने दिल की बात करते हुए दिखे। इस दौरान बिग बॉस ने उनसे कहा कि बाहर की दुनिया के बारे में उन्हें सोचने की बिलकुल भी जरूरत नहीं है। एपिसोड में आगे बिग बॉस ने स्टैन और अब्दु के लिए गाना भी बजाया, जिससे दोनों काफी ज्यादा खुश हो गए।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!