संसद के शीतकालीन सत्र में शामिल नहीं होंगे राहुल गाँधी

नई दिल्ली ।  कांग्रेस सांसद राहुल गाँधी संसद के शीतकालीन सत्र में शामिल नहीं होंगे। पार्टी सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए संसद के शीतकालीन सत्र में भाग लेना व्यावहारिक नहीं है क्योंकि भारत जोड़ो यात्रा चल रही है। शीतकालीन सत्र 7 दिसंबर से शुरू होगा और 29 दिसंबर तक चलेगा। गुजरात चुनाव कार्यक्रम के कारण सत्र एक महीने की देरी से आहूत किया जा रहा है।
केसी वेणुगोपाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा भारत जोड़ो यात्रा चल रही है। राहुल गांधी के लिए संसद के शीतकालीन सत्र में भाग लेना व्यावहारिक नहीं है। उन्होंने कहा आज कांग्रेस संचालन समिति की बैठक में हमने दो चीजों पर चर्चा की। पहली हमारी पार्टी का पूर्ण अधिवेशन होगा। इसे हमने फरवरी के दूसरे पखवाड़े में आयोजित करने का फैसला किया है। यह तीन दिवसीय अधिवेशन छत्तीसगढ़ के रायपुर में होगा।“
वेणुगोपाल ने कहा दूसरा हमने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर भविष्य के कदम की समीक्षा की और चर्चा की। हमने 26 जनवरी से एक बड़ा अभियान हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाने का फैसला किया है। यह अभियान दो महीने का होगा।
उन्होंने कहा इस अभियान के तहत सभी ग्राम पंचायतों और बूथों को कवर करने के लिए ब्लॉक-स्तरीय यात्राएं की जाएंगी। पार्टी इस यात्रा के दौरान मूल संदेश के बारे में राहुल गांधी का एक पत्र सौंपेगी। इस ब्लॉक स्तरीय यात्रा के दौरान ग्राम सभा होंगी और ध्वजारोहण होगा।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!