बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा 4 की मौत 2 गंभीर

हमीरपुर । यूपी के हमीरपुर जिले से निकले बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ़्तार दो कारों की आमने-सामने से हुई भिड़ंत में एक महिला समेत चार युवकों की मौत हो गई हैं जबकि एक महिला सहित 2 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पुलिस ने बताया कि हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र के जखेड़ी गांव के पास से निकले बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर फतेहपुर जनपद निवासी आशीष सिंह अंजू सत्या और दीपक शर्मा के साथ एमपी के दतिया स्थित मां पीतांबरा पीठ से दर्शन कर वापस घर लौट रहे थे। तभी कोतवाली क्षेत्र के जखेड़ी गांव के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर सामने से आ रही तेज रफ्तार कार से उनकी गाड़ी की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में फतेहपुर निवासी आशीष कुमार और सत्या सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
इसी कार में सवार अंजू सिंह व दीपक मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर दूसरी कार में सफर कर रहे रविंद्र शर्मा व उसके साथ एक अज्ञात युवक की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और रहत बचाव शुरू करते हुए मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।
पुलिस ने बताया कि शनिवार को थाना राठ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जखेड़ी बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर एक कार और स्कॉर्पियो में टक्कर हो गई जिसमें 4 लोगों की मृत्यु हो गई और दो व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। मृतकों की शिनाख्त आशीष सिंह पुत्र रविंद्र पाल उम्र 26 वर्ष रविंद्र कुमार शर्मा पुत्र मुरारी निवासी भोरंग मुरैना सत्य पत्नी कृष्णपाल निवासी फतेहपुर 40 वर्ष और एक व्यक्ति नाम पता अज्ञात उम्र 40 वर्ष। इस हादसे में दीपक पुत्र गोरेलाल निवासी फतेहपुर और अंजू पुत्री कृष्ण पाल सिंह निवासी फतेहपुर घायल हुए हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!