राजस्थान में सर्दी के तेवर तीखे. 17 जगहों पर पारा 10 डिग्री से नीचे रहा

जयपुर :राजस्थान में सर्दी के तेवर तीखे हो रहे हैं। प्रदेश के 17 स्थानों पर पारा 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। जबकि राज्य के एक मात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में पारा 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि गुरुवार को माउंट आबू में पारा जमाव के बिंदू पर था।  वहीं फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री दर्ज किया गया है।  इसके अलावा चूरू में पांच डिग्री  दर्ज किया गया है। राज्य के 17 जगहों पर रात का पारा  10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है।

सर्दी का असर बढ़ने के आसार 
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में सर्दी का असर दो दिन में बढ़ने के आसार है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रीय होने की वजह से ऐसा होगा। जिससे तापमान में गिरावट के साथ शीतलहर का दौर भी शुरू हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय पहुंच चुका है। इससे दो व तीन दिसंबर को जम्मू -कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अत्यधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और हिमपात की संभावना है। इससे राजस्थान के तलहटी व मैदानी इलाकों में दो दिन तापमान जरुर बढ़ या ठिठका रहा सकता है, लेकिन मौसम साफ होने के साथ ही हवाओं की दिशा बदलने से तापमान गिरेगा।

मौसम शुष्क रहेगा, बरसात की संभावना नहीं
मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में बरसात की संभावना नहीं है। सुबह-शाम इलाकों में सुबह- सुबह कोहरा व धुंध छाई रहता है। कहीं कहीं हल्के बादल भी देखे जा सकते हैं। इससे तापमान में हल्की बढ़त हो सकती है। राजस्थान के शेखावाटी इलाके में तापमान में आज फिर बढ़त दर्ज हुई। यहां फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र में जो तापमान  3.8 डिग्री था वह बढ़कर 4.2 डिग्री पर दर्ज हुआ। कहीं- कहीं हल्के कोहरे के साथ ओस भी गिरी। इससे सर्दी का असर बरकरार रहा।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!