जल जीवन मिशन की परियोजनाओं को जल्दी से पूर्ण करें : मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जल जीवन मिशन में स्वीकृति के लिए शेष रही परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृत कर ग्रामों में पानी पहुँचाना सुनिश्चित करें। जनता के पैसे का सदुपयोग हो। परियोजनाओं के निर्माण में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं होगा। मंत्रालय के अधिकारी ग्राम सभाओं में जाएँ और क्षेत्र भ्रमण कर प्रतिवेदन भी प्रस्तुत करें। मुख्यमंत्री चौहान निवास कार्यालय में मिशन की परियोजनाओं की समीक्षा कर रहे थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि हर घर जल सर्टिफिकेशन में प्रदेश 34 प्रतिशत के साथ देश में तीसरे स्थान पर पहुँच गया है। बुरहानपुर के बाद अब अगले चरण में निवाड़ी और इंदौर जिले में हर घर नल से जल पहुँचाने का कार्य शीघ्रता से पूर्ण कर लिया जाएगा। मिशन लोगों की जिंदगी बदलने का अवसर, इसे जन-अभियान बनाये। प्रदेश में पेयजल नमूनों की जाँच बेहतर तरीके से हो रही हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि समूह एवं अन्य सभी जल-प्रदाय योजनाओं को पूर्ण करने की कार्यवाही जल्दी से हो। परियोजनाएँ पूर्ण होने पर गाँव में उत्सवी माहौल में लोकार्पण किया जाये।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि लोकार्पण कार्यक्रम में मंत्री, प्रभारी मंत्री, विधायक एवं अन्य जन-प्रतिनिधि भी पहुँचें। मैं भी वर्चुअली जुडूँगा और एक गाँव में भी जाऊँगा। उन्होंने कहा कि दिसम्बर माह में राजगढ़ जिले की गोरखपुरा परियोजना पूर्ण होगी, जिससे 145 ग्रामों को लाभ होगा। इन सभी 145 ग्रामों को जोड़ कर लोकार्पण की तैयारी करें। इसी तरह आगे भी कार्यक्रम करते रहें। प्रदेश में लगभग 3 हजार ग्रामों के लिए सितम्बर 2023 तक पूर्ण होने वाली। परियोजनाओं के लोकार्पण सतत रूप से हों। इसी तरह शिलान्यास के कार्यक्रम भी किये जायेंगे।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि परियोजनाओं का प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बेहतर प्रचार-प्रसार हो। पूरी कर ली गई परियोजनाओं के लोकार्पण के लिए कार्यक्रम तय कर लिए जाएँ और ग्रामीणों को वर्चुअली जोड़ने की व्यवस्था करें। अधिकारी कार्यक्रम के पहले गाँवों में भ्रमण भी करें।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्य मंत्री ब्रजेंद्र सिंह यादव, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस और संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!