कब से कब तक रहेगा पौष मास, इस महीने में सूर्य के किस रूप की पूजा करें?

उज्जैन. हिंदू पंचांग में कुल 12 महीने बताए गए हैं। इनमें से दसवें महीने का नाम पौष है। इस महीने के अंतिम दिन यानी पूर्णिमा तिथि पर चंद्रमा पुष्य नक्षत्र में होता है।

चंद्रमा के पुष्य नक्षत्र में होने से ही इस महीने का नाम पौष रखा गया है। ये महीना शीत ऋतु के अंतर्गत आता है। इस महीने में सूर्यदेव की पूजा का विशेष महत्व धर्म में बताया गया है। इस महीने में पितृ कर्म यानी पिंडदान और श्राद्ध आदि का भी काफी महत्व है, ऐसा करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है। आगे जानिए इस बार पौष मास कब से कब तक रहेगा.

9 दिसंबर से शुरू होगा पौष मास
पंचांग के अनुसार, इस बार पौष मास की शुरूआत 9 दिसंबर से होगी, जो 7 जनवरी 2023 तक रहेगा। इस महीने में सूर्य पूजा का विशेष महत्व है। परंपरा के अनुसार, इस महीने में रोज सुबह किसी पवित्र नदी में स्नान करने के बाद सूर्यदेव को जल चढ़ाने से कई तरह की परेशानियां दूर हो सकती है। इस महीने में सूर्य के साथ देवी लक्ष्मी और कुबेर की उपासना भी विशेष फलदायी मानी जाती है। इससे आर्थिक परेशानियां भी दूर होती हैं।

इन चीजों का दान करें
पौष महीने में कुछ खास चीजें दान करने का विशेष महत्व बताया गया है। इस महीने में तिल, गेहूं, गुड़, गर्म कपड़े, तांबे के बर्तन, जूते-चप्पल, कंबल और लाल चीजों का दान करना चाहिए। इन चीजों के दान से कई यज्ञ करने जितना फल मिलता है। पौष महीने में किए दान से उम्र बढ़ती है और जाने-अनजाने में हुए पाप खत्म हो जाते हैं।

सूर्य के भग स्वरूप की पूजा करें
धर्म ग्रंथों में सूर्य के 12 रूप बताए गए हैं। हर स्वरूप की पूजा का अलग-अलग फल मिलता है। पौष मास में भगवान भास्कर ग्यारह हजार किरणों के साथ तपकर सर्दी से राहत देते हैं। इनका वर्ण रक्त के समान है। ग्रंथों के मुताबिक, पौष मास में सूर्य देव के भग स्वरूप की पूजा करनी चाहिए। पौष मास का भग नामक सूर्य साक्षात परब्रह्म का ही स्वरूप माना गया है।

सम्बंधित खबरे

इन पांच राशि के लोगों को शुभ योग बनने से मिल सकता है जबरदस्त फायदा

आज 4 जुलाई, शुक्रवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज की तिथि आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज के राशिफल चंद्र राशि के आधार पर…

कब है हरियाली तीज, नाग पंचमी और देवशयनी एकादशी? यहां देखें पूरी सूची

 सनातन धर्म की परंपरा में हर महीना अपनी अलग धार्मिक गरिमा और आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर आता है। जुलाई का महीना भी कुछ ऐसा ही है, जो न सिर्फ पंचांग में…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!