वंदे भारत ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी मिलेगी यह सुविधा

अहमदाबाद |  भारतीय रेलवे बदलते वक्त के साथ यात्रियों के लिए अलग-अलग सुविधाएं लेकर आया हैं। वंदे भारत केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक का परिणाम हैं। मालूम हो कि ट्रेन को 100 प्रतिशत स्वदेशी तकनीक द्वारा बनाया गया हैं। इस ट्रेन में कुछ परिवर्तन होने वाला है| जानकारी के अनुसार रेलवे ने इस ट्रेन में कुछ बदलाव करने का निर्णय किया हैं। दरअसल ट्रेन में अब स्लीपर बर्थ भी लगाई जाएगी। इससे लंबी दूरी में यात्रा करते समय यात्रियों को सोने की सुविधा उपलब्ध होगी। इस तरह के स्लीपर कोचों के निर्माण का काम भी प्रारंभ हो गया हैं। इसे आईसीएफ चेन्नई में बनाया जा रहा हैं। गौरतलब है कि फिलहाल जो वंदे भारत ट्रेन चल रही हैं वह सभी चेयर कार वाली हैं। ऐसे में यात्री इन कोचों में केवल बैठकर सफर कर सकते हैं। ऐसे में यह ट्रेन सिर्फ दिन के दौरान चलती हैं लेकिन रेलवे के इस बदलाव के बाद यह ट्रेनें दिन और रात दोनों वक्त ही चलेगी। इससे यात्री अपनी-अपनी सुविधा के अनुसार चेयर कार और स्लीपर कोच में से किसी का भी चुनाव कर सकते है। रेलवे मंत्रालय ने यह साफ कर दिया है कि स्लीपर कोच वाली वंदे भारत ट्रेन जल्द ही पटरियों पर दौड़ती नजर आएगी। वहीं एक सूत्र के मुताबिक रेलवे का प्लान है कि स्लीपर कोच वाली वंदे भारत ट्रेन साल 2023 में अप्रैल के महीने पटरियों पर दौड़ने लगे। ऐसे में यह ट्रेन राजधानी एक्सप्रेस की तरह काम करेगी जिसमें यात्रियों को स्लीपर एसी कोच की सुविधा भी मिलेगी। साथ ही वंदे भारत ट्रेन कई आधुनिक सुविधाओं को लैस होगी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!