‘CCP सत्ता छोड़ो, लॉकडाउन खत्म करो’, चीन में कोरोना पाबंदियों से भड़के लोगों ने लगाए नारे

चीन:चीन के शंघाई में सख्त कोविड पॉलिसी के खिलाफ शनिवार रात विरोध प्रदर्शन देखा गया। सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए हैं जिनमें लोग कोरोना प्रतिबंधों के खिलाफ नारे लगाते नजर आ रहे हैं। दरअसल, कोरोना पाबंदियों के बीच उरुमकी में अपार्टमेंट में आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई और 9 अन्य घायल हो गए थे। इसके बाद ही स्थानीय लोग काफी भड़के हुए हैं। कोरोना को लेकर बरती जा रही सख्ती में ढील देने की मांग लेकर बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए।

रिपोर्ट के मुताबिक, उरुमकी रोड पर लोगों ने शी जिनपिंग की अगुवाई वाली चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (CCP) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इन लोगों ने ‘कम्युनिस्ट पार्टी को हटाओ’, ‘कम्युनिस्ट पार्टी, पद छोड़ो’ और ‘शी जिनपिंग, सत्ता छोड़ो’ के नारे लगाए। इस नारेबाजी की वीडियो ट्विटर पर सामने आई है। विरोध-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

‘हमें आजादी चाहिए’ के लगे नारे
शंघाई में विरोध प्रदर्शन को लेकर कई सारे ट्वीट्स किए गए हैं, जिनमें बताया गया है कि उरुमकी रोड पर जुटे लोगों ने जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने ‘मैं PCR टेस्ट नहीं कराना चाहता’, ‘हमें आजादी चाहिए’ और ‘लॉकडाउन खत्म करो’ के नारे लगाए। देर रात तक प्रदर्शनकारियों के इन नारों की गूंज दूर-दूर तक सुनाई दी। इनका कहना है कि ये लोग ‘जीरो कोविड पॉलिसी’ से तंग आ गए हैं।

पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हाथापाई भी
सूत्रों के हवाले से खबर है कि शंघाई में विरोध प्रदर्शन स्थल पर लोगों और पुलिस के बीच हाथापाई भी हुई। बताया जा रहा है कि पुलिस ने शंघाई में घटनास्थल पर कुछ दर्जनों प्रदर्शनकारियों को घेर लिया और कुछ महिलाओं को हिरासत में ले लिया। शंघाई से विरोध-प्रदर्शन की जो तस्वीरों सामने आ रही हैं उन्हें अविश्वसनीय बताया जा रहा है। ट्विटर यूजर्स का कहना है कि उरुमकी रोड पर लोग कम्युनिस्ट पार्टी को सत्ता से बेदखल करने के नारे लगा रहे हैं। चीन जैसे साम्यवादी देश में इस तरह के नारों की गूंज कम ही सुनाई देती है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!