राष्ट्रीय मुख्य सचिव कॉन्फ्रेंस के संबंध में विज्ञान भवन दिल्ली में वर्कशॉप हुई

भोपाल:दूसरी राष्ट्रीय मुख्य सचिव कांफ्रेंस की तैयारियों के मद्देनजर दिल्ली के विज्ञान भवन में स्टॉक होल्डर वर्कशॉप का आयोजन भारत सरकार के आर्थिक कार्य विभाग और मध्यप्रदेश नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा किया गया। कार्यशाला में 16 राज्यों के अधिकारियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर आर्थिक कार्य मंत्रालय के सचिव श्री अजय सेठ और मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैस मौजूद रहे। वर्कशॉप में रोजगार सृजन, अधो-संरचना, निवेश, नगरीय परिवहन, औद्योगिक अधो-संरचना और ऊर्जा जैसे बिन्दुओं पर चर्चा की गई।

प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास म.प्र. श्री नीरज मण्डलोई ने प्रेजेंटेशन से नगरीय अधो-संरचना में राजस्व बढ़ाने, भूमि विकास, जीआईएस तकनीक का उपयोग, शहरी क्षेत्र की चुनौतियों और पुनर्वास से संबंधित सुझाव दिए। साथ ही नगरीय क्षेत्रों में सर्वाजनिक परिवहन को बढाने के लिए मेट्रो और अन्य सार्वजनिक वाहनों की उपयोगिता की जानकारी दी। प्रेजेंटेशन में बायो सीएनजी और सौर ऊर्जा के उपयोग एवं औद्योगिक क्षेत्रों में अपशिष्ट उपचार और पुनर्चक्रण, एकल विंडो लायसेंस प्रणाली जैसे मुद्दों को भी शामिल किया गया।

मध्यप्रदेश में इंदौर सिटी बस सेवा, ओमकारेश्वर सोलर प्लांट, पीथमपुर ईकोनॉमिक कोरिडोर एवं प्रदेश में राज्य सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन की सफलता से भी प्रतिभागियों को प्रेजेंटेशन के माध्यम से अवगत कराया गया। अपर आयुक्त श्रीमती रूचिका चौहान भी मौजूद रही। उल्लेखनीय है कि प्रधानंमत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में सभी राज्यों के मुख्य सचिवों की कॉफ्रेंस का आयोजन किया जायेगा। इस कांफ्रेंस में मध्यप्रदेश को शहरीकरण की चुनौतियाँ और समाधान विषय पर नोडल राज्य का दायित्व मिला है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!