शीतकालीन सत्र से पहले 6 दिसंबर को केंद्र सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने संसद के शीतकालीन सत्र के शुरू होने से एक दिन पहले 6 दिसंबर को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। सरकार की तरफ से 6 दिसंबर की सर्वदलीय बैठक के लिए केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने सभी दलों को आमंत्रित किया है। बैठक के लिए संसद के दोनों सदनों – लोक सभा और राज्य सभा में सभी राजनीतिक दलों के संसदीय दल के नेता को आमंत्रित किया गया है। सर्वदलीय बैठक के लिए सभी दलों के लोक सभा एवं राज्य सभा संसदीय दल के नेताओं को आमंत्रित करते हुए लिखे पत्र में संसद के शीतकालीन सत्र को सुचारू रूप से चलाने के लिए सहयोग करने की अपील करते हुए केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने उन्हें 6 दिसंबर को सुबह 11 बजे होने वाली सर्वदलीय बैठक के लिए आमंत्रित किया है।

बताया जा रहा है कि इस सर्वदलीय बैठक में संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान होने वाले विधायी कार्य और सत्र के अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर चर्चा होगी। सरकार की तरफ से बैठक में विधायी एजेंडे की जानकारी दी जाएगी वहीं विपक्षी दल भी अपने-अपने मुद्दों को बैठक में रखेगा जिन पर वो चर्चा कराना चाहेंगे।

आपको बता दें कि, इस बार संसद का शीतकालीन सत्र सात दिसंबर से शुरू होने जा रहा है और इसके 29 दिसंबर तक चलने की संभावना है। सत्र के 23 दिनों के दौरान सदन की 17 बैठकें होंगी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!