शिखर धवन ने लिस्ट ए क्रिकेट में पूरे किए 12,000 रन, न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली कप्तानी पारी

नई दिल्ली:न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम को पहले वनडे मुकाबले की पहली पारी में कप्तान शिखर धवन और शुभमन गिल ने काफी अच्छी शुरुआत दिलाते हुए शतकीय साझेदारी की। कप्तान धवन ने 72 रन की पारी खेली और पिछले साढ़े तीन साल के चले आ रहे उनके शतक का सूखा इस मैच में भी खत्म नहीं हुआ तो वहीं शुभमन गिल ने भी अपना दम दिखाया, लेकिन 50 रन बनाकर आउट हो गए। धवन और गिल के बीच पहले विकेट के लिए इस मैच में 124 रन की बेहद मजबूत साझेदारी हुई।

लिस्ट ए क्रिकेट में धवन ने पूरे किए 12,000 रन
तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारत के स्टैंडइन कप्तान शिखर धवन ने 77 गेंदों पर 13 चौकों की मदद से 72 रन की पारी खेली तो वहीं शुभमन गिल ने भी उनका अच्छा साथ निभाया और उन्होंने 65 गेंदों पर 3 छक्के व एक चौके की मदद से 50 रन बनाए। शिखर धवन ने अपनी इस पारी के दौरान लिस्ट ए क्रिकेट में अपने 12,000 रन भी पूरे कर लिए। शिखर धवन इस मैच में शतक के करीब पहुंच गए थे, लेकिन वो सेंचुरी लगाने में कामयाब नहीं हो पाए। धवन ने वनडे क्रिकेट में अपना आखिरी शतक 9 जून 2021 को द ओवल में आस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाया था और 117 रन की पारी खेली थी। इसके बाद से उनके वनडे शतक का इंतजार लगातार जारी है।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!